President in Puri : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 KM पैदल चलीं, जगन्नाथ दरबार में पत्ते पर महाभोग ग्रहण, VIDEO
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचीं भगवान जगन्नाथ के दरबार। महाभोग ग्रहण किया। President in Puri Droupadi Murmu Jagannath Temple 2 Kms Walk
President in Puri : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गृह राज्य ओडिशा के दौरे पर हैं। मयूरभंज जिले की रहने वालीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को दो किलोमीटर पैदल चलकर भगवान जगन्नाथ के दरबार पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल- @rashtrapatibhvn पर जारी वीडियो-फोटो में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पैदल जगन्नाथ मंदिर की तरफ जाते देखा गया।
Recommended Video

चार धामों में एक है जगन्नाथ मंदिर
हिंदू धर्मावलंबियों के बीच चार धामों में एक के रूप में लोकप्रिय और श्रद्धा का केंद्र जगन्नाथपुरी है। ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर अपनी वास्तुकला के लिए भी लोकप्रिय है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का गृह राज्य ओडिशा है। वे अभी अपने गृह राज्य के दौरे पर हैं।

भगवान जगन्नाथ के मंदिर में राष्ट्रपति
गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 किलोमीटर पैदल चलकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन ने बताया कि राष्ट्रपति ने भगवान जगन्नाथ के मंदिर में महाभोग भी ग्रहण किया। इसकी तस्वीरें भी जारी की गईं।

स्थानीय लोगों का अभिनंदन
राष्ट्रपति ने पारंपरिक रूप से केले के पत्ते पर महाभोग ग्रहण किया। भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचीं राष्ट्रपति ने पैदल यात्रा के दौरान करीब दो किलोमीटर की दूरी तक आसपास मौजूद स्थानीय लोगों का अभिनंदन भी किया। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी राष्ट्रपति के साथ मौजूद रहे।

राष्ट्रपति नंगे पैर मंदिर मार्ग पर
पुरी से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जब गुरुवार को भुवनेश्वर पहुंचीं। ओडिशा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति को उनकी पहली ओडिशा यात्रा पर गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति ने बिना चप्पल के 2 किमी की दूरी तय की। धर्मेंद्र प्रधान को भी नंगे पैर मंदिर मार्ग पर जाते देखा गया।
नीचे देखिए राष्ट्रपति के पदयात्रा की वीडियो---
राष्ट्रपति की मौजूदगी में जय जगन्नाथ
राष्ट्रपति के ट्विटर अकाउंट पर शेयर वीडियो में देखा जा सकता है कि स्थानीय लोग देश के प्रथम नागरिक की श्रद्धा और उनके आसपास होने के उत्साहित हैं। लोगों को जय जगन्नाथ-जय जगन्नाथ का जयकारा लगाते भी देखा गया।

ओडिशा राष्ट्रपति का गृह राज्य है
गौरतलब है कि ओडिशा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का गृह राज्य है। द्रौपदी मुर्मू का जन्म मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में हुआ था। देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति के रूप में कुछ ही महीनों पहले शपथ लेने वाली द्रौपदी मुर्मू संथाल समुदाय से संबंध रखती हैं।राष्ट्रपति बनने से पहले द्रौपदी मुर्मू एक शिक्षक रह चुकी हैं। ओडिशा के सिंचाई विभाग में क्लर्क के पद पर नौकरी करते हुए द्रौपदी मुर्मू ने देश के प्रथम नागरिक के पद तक का सफर तय किया। गुरुवार को उनकी बेटी इति मुर्मू भी भगवान जगन्नाथ के मंदिर पहुंचीं।












Click it and Unblock the Notifications