President Election 2022: कौन बनेगा देश का अगला राष्ट्रपति, चुनाव आज
President Election 2022: कौन बनेगा देश का अगला राष्ट्रपति, चुनाव आज
नई दिल्ली। देश के अगले राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को चुनाव होना है। 18 को वोटिंग होगी तो वहीं 21 जुलाई को काउंटिंग के साथ देश को अपना अगला राष्ट्रपति मिल जाएगा। इस साल सीधा मुकाबले एनडीए की उम्मीद द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के दावेदार यशंवत सिन्हा के बीच है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग राज्यों के विधानसभा और संसद भवन में होगी।

संसद भवन के कमरा संख्या 63 में इसके लिए वोटिंग बूथ बनाए गए हैं, जहां सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक का वोट डाले जाएंगे। ये वोटिंग बैलेट पेपर पर होता है। ये बैलेट पेपर भी सीरीयल नंबर के बजाए रैंडम तरीके से दिए जाते हैं। सांसदों को अपने बैलेट पेपर पर अपने राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम के सामने अपनी वरीयता दर्ज करनी होगी।
मुकाबला द्रोपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा के बीच
भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया है। उन्हें जेडीयू, लोजपा, अकाली दल, बसपा, तेदेपा, वाईएसआरसीपी, बीजू जनता दल, शिवसेना, झारखंड मुक्ति मोर्चा का समर्थन हासिल है। अगर द्रोपरदी मुर्मू राष्ट्रपति बनती है तो वो देश की होने वाली पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होगी और दूसरी महिला राष्ट्रपति। वहीं विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा लगातार समर्थन जुटाने में लगी है। उन्हें कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, एनसीपी, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके, टीआरएस, आम आदमी पार्टी और वामदल का समर्थन है। अगर समर्थन की बात करें एनडीएन उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू का पलड़ा भारी है।












Click it and Unblock the Notifications