Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Padma Awards 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कार किए वितरित, जानिए किस-किस को मिला अवॉर्ड

Padma Awards 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 132 हस्तियों को पद्म पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया। पद्म अवॉर्ड के नामों की घोषणा इस गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की गई थी। ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, विज्ञान, चिकित्सा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिए जाते हैं।

इस लिस्ट में पहली भारतीय महिला महावत पार्बती बरुआ का नाम भी शामिल है। पद्मश्री से सम्मानित पार्बती बरुआ को 'हाथी की परी' के नाम से भी जाना जाता है। वहीं सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज दिवंगत फातिमा बीवी को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया गया।

Padma Awards 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह के दौरान सभी नामित लोगों को पद्म पुरस्कार दिया। मालूम हो कि भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के बाद पद्म पुरस्कार सबसे महत्वपूर्ण सम्मान माने जाते हैं। इन्हें तीन श्रेणियों में पद्म विभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री के तौर पर दिया जाता है।

पद्म विभूषण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिग्गज अदाकारा वैजयंतीमाला बाली और अभिनेता कोनिडेला चिरंजीवी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

एम. फातिमा बीवी को पद्म भूषण

सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश (दिवंगत) एम. फातिमा बीवी को पद्म भूषण से सम्मानित किया। मीडिया दिग्गज होर्मूसजी एन कामा को पद्म भूषण पुरस्कार प्राप्त हुआ। उन्हें साहित्य एवं शिक्षा-पत्रकारिता के क्षेत्र में पुरस्कार मिला है

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सार्वजनिक मामलों के क्षेत्र में सत्यब्रत मुखर्जी (मरणोपरांत) को पद्म भूषण प्रदान किया। दिवंगत सत्यब्रत मुखर्जी के बेटे सुमेंद्र नाथ मुखर्जी को यह पुरस्कार मिला।

असम के गुवाहाटी की पार्वती बरुआ जो कि पहली महिला महावत हैं, उनको भी पद्मश्री सम्मान गया। अंडमान और निकोबार की किसान के. चेल्लाम्मल को कृषि के क्षेत्र में, खेल के क्षेत्र में जोशना चिनप्पा, हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक सोम दत्त बट्टू, कृषि के क्षेत्र में सत्यनारायण बेलेरी और कला के क्षेत्र में जॉर्डन लेप्चा को पद्मश्री से सम्मानित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+