राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अमृत उद्यान समर एनुअल एडिशन-2024 का किया उद्घाटन, जानिए पूरा कार्यक्रम
राष्ट्रपति भवन से जारी एक बयान के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को अमृत उद्यान समर एनुअल एडिशन-2024 का उद्घाटन किया। यह उद्यान 16 अगस्त से 15 सितंबर 2024 तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक जनता के लिए खुला रहेगा। जिसमें अंतिम प्रवेश शाम 5:15 बजे होगा। उद्यान सोमवार को रखरखाव के लिए रिजर्व रखा जाएगा।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को खिलाड़ियों के सम्मान के लिए कार्यक्रम रखा गया है। जबकि 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के लिए शिक्षकों को समर्पित किया जाएगा। आगंतुकों को राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा या वॉक-इन पंजीकरण के लिए गेट नंबर 35 के बाहर स्वयं सेवा कियोस्क का उपयोग कर पंजीकरण कराना होगा। प्रवेश निशुल्क है। लेकिन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।

अमृत उद्यान का प्रवेश द्वार नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 पर स्थित है। आगंतुकों की सुविधा के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 तक निशुल्क शटल बस सेवा संचालित की जाएगी।
आपको बता दें कि अमृत उद्यान जिसे पहले मुगल गार्डन के नाम से जाना जाता था। राष्ट्रपति भवन परिसर में 15 एकड़ से ज़्यादा जगह में फैला हुआ है। इसमें ईस्ट लॉन, सेंट्रल लॉन, लॉन्ग गार्डन और सर्कुलर गार्डन जैसे कई हिस्से शामिल हैं।
इससे पहले 10 अगस्त को राष्ट्रपति मुर्मू को तिमोर-लेस्ते का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ग्रैंड कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते प्रदान किया गया। यह सम्मान उनके तीन देशों के दौरे का हिस्सा था। जिसमें फिजी और न्यूज़ीलैंड शामिल थे। फिजी में उन्हें 'कंपेनियन ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ फिजी से सम्मानित किया गया। जो मज़बूत द्विपक्षीय संबंधों को दर्शाता है। राष्ट्रपति मुर्मू ने फिजी में अपने पुरस्कार के बारे में कहा कि यह एक ऐसा सम्मान है। जो हमारे देशों के बीच मैत्री के गहरे संबंधों को दर्शाता है।
-
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप












Click it and Unblock the Notifications