कांग्रेस को मिल सकता है गांधी परिवार से छुटकारा !

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनावों में भी देशभर में जनाधार खोती कांग्रेस पार्टी में जल्द ही बड़े बदलाव देखे जा सकते हैं। पार्टी शीर्ष नेता पी चिदंबरम ने इसके संकेत देते हुए कहा कांग्रेस का अगला अध्यक्ष गांधी परिवार के इतर भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में चुनाव नतीजों के घोर निराशा है और पार्टी के संगठन में बड़े बदलवा की जरूरत है।

sonia family

चिदंबरम ने कहा कि पार्टी का मनोबल ऊंचा करना बेहद जरूरी है। पार्टी इस दिशा में गंभीरता से सोच रही है। हालांकि उन्होंने कहा कि जबतक सोनिया गांधी अध्यक्ष हैं वह सबसे महत्वपूर्ण हैं। लेकिन भविष्य में कांग्रेस के अध्यक्ष के लिए किसी गैर गांधी का चुनाव हो सकता है। वहीं राबर्ट वाड्रा मामले पर चिदंबरम ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि ये मामला कभी भी वित्त मंत्रालय नहीं आया ऐसे में इस विषय में कुछ कहना सही नहीं है।

कालाधन पर अरुण जेटली के दिए बयान पर पलटवार करते हुए चिदंबरम ने कहा कि अगर काला धन रखने वालों की सूची में किसी कांग्रेसी नेता का नाम है, तो इससे वह व्यक्ति शर्मिंदा होगा, न कि कांग्रेस पार्टी। उन्होंने कहा कि कालाधन में आरोपियों को पार्टी से जोड़ा जाना गलत है वो सिर्फ अपराधी हैं। गौरतलब है कि हाल ही में जेटली ने कहा था कि कालाधन खाताधारकों के नाम उजागर करने के बाद कांग्रेस पार्टी को बेहद शर्मिंदगी होगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+