भारत के साथ हर क्षेत्र में काम करना चाहते हैं प्रेसिडेंट वुसिक, सर्बिया में बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Draupadi Murmu in Serbia: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय यात्रा पर सर्बिया पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि प्रेसिडेंट अलेक्जेंडर वुसिक भारत के साथ हर क्षेत्र में काम करना चाहते हैं।

Draupadi Murmu in Serbia: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय यात्रा पर सर्बिया पहुंची हैं। सर्बिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उन्होंने और उनके सर्बियाई समकक्ष अलेक्जेंडर वुसिक ने द्विपक्षीय संबंधों के महत्वपूर्ण पहलुओं और सामान्य हित के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक भारत के साथ हर क्षेत्र में काम करने चाहते हैं और सर्बिया हमारा पारंपरिक मित्र है इसलिए हम भी उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) अपने 'वर्तमान स्वरूप' में निष्क्रिय हो गई है। UNSC में पिछली बार 1965 में अपने अस्थायी सदस्यों की संख्या 11 से बढ़ाकर 15 कर दी थी।
Recommended Video

भारत का विचार है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा को पुनर्जीवित करने के लिए और अधिक दृढ़ प्रयास करने की आवश्यकता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वूसिक के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की और दोनों राष्ट्रपतियों ने भारत-सर्बिया द्विपक्षीय संबंधों के महत्वपूर्ण पहलुओं पर जोर दिया।
वहीं, इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुरीनाम दौरे पर गई थीं। सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी ने उन्हें सम्मानित किया था। साउथ अमेरिकी देश सूरीनाम का दौरा करने पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू ने सम्मान हासिल करने के बाद कहा था कि यह सम्मान न केवल उनके लिए बल्कि भारत के लोगों के लिए भी अत्यधिक महत्व रखता है।
उन्होंने एक ट्वीट में लिखा था कि मैं सूरीनाम के सर्वोच्च सम्मान, द ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ येलो स्टार प्राप्त कर बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। यह मान्यता न केवल मेरे लिए बल्कि भारत के 1.4 बिलियन लोगों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है, जिनका मैं प्रतिनिधित्व करती हूं। उन्होंने भारतीय-सूरीनाम समुदाय की "क्रमिक पीढ़ियों" को यह पुरस्कार समर्पित किया था।
यह भी पढ़ें- PM पुष्प कमल दहल ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, नेपाल को बताया भारत की प्राथमिकता












Click it and Unblock the Notifications