कल मिलेगी मदर टेरेसा को संत की पदवी, भारत से पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

कोलकाता। कल यानी 4 सितंबर को रोम कैथोलिक चर्च के पोप फ्रांसिस कैननाइजेशन सेरमोनी में लाखों अनुयायियों के सामने मदर टेरेसा को संत घोषित करेंगे।

mother teresa

भारत से भी 12 सदस्यों का केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल इस कार्यक्रम में शिरकत करने गया है, जिसका नेतृत्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज कर रही हैं।

केजरीवाल और ममता भी पहुंचे

mother teresa

वहीं दो राज्यों दिल्ली और पश्चिम बंगाल का भी प्रतिनिधिमंडल इस कार्यक्रम में शामिल होगा, जिनका नेतृत्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल करेंगे।

मिशनेरी ऑफ चैरेटी की नन ने कहा कि मदर टेरेसा की लोकप्रियता की वजह से रोम में होने वाले कैननाइजेशन सेरमोनी का व्यापक विशेष महत्व है।

देश भर से 40-50 नन मिशनेरी ऑफ चैरिटी की प्रमुख सिस्टर मैरी प्रेमा के नेतृत्व में रोम जाएंगी और कैननाइजेशन सेरमोनी का हिस्सा बनेंगी।

बिशप भी पहुंचे

वहीं कोलकाता के आर्च्बिशप थॉमस डिसूजा के साथ देश भर से 45 अन्य बिशप कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए वेटिकन पहुंचे हैं।

बता दें कि इसी साल मार्च में पोप ने घोषणा की थी कि 45 साल तक गरीबों की सेवा करने वाली मदर टेरेसा को संत की उपाधि दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+