Premanand Maharaj ji: प्रेमानंद महाराज बोले- वृंदावन से कभी घर ना ले जाएं ये चीजें, हो सकता है बड़ा नुकसान!

Premanand Maharaj ji: वृंदावन के मशहूर संत गुरु प्रेमानंद महाराज के दुनिया भर में करोड़ों भक्‍त हैं। विराट कोहली, अनुष्‍का शर्मा समेत बड़ी संख्‍या में सेलिब्रेटीज भी गुरु प्रेमानंद के भक्‍त हैं। यूट्यूब और सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म के जरिए लाखों की संख्‍या में दुनिया भर के लोग उनका प्रवचन सुनते हैं।वृंदावन में बड़ी संख्‍या में भक्‍त प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj ) दर्शन करने पहुंचते हैं।

वहीं अब खबर है कि संत प्रेमानंद हर दिन तड़के वृंदावन में पद यात्रा के लिए निकलते हैं लेकिन अब इस यात्रा को स्‍थगित कर दिया गया है। प्रेमानंद महाराज के आश्रम श्रीराधा केलिकुंज ने ये सूचना दी है। इसके बाद अब भोर में भक्‍त महाराज के दर्शन का लाभ नहीं ले सकेंगे।

Premanand Maharaj ji

इस खबर के बीच सोशल मीडिया पर उनका नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्‍होंने बताया कि आखिर कौन सी वो चीजें हैं जो वृंदावन से अपने घर नहीं ले जानी चाहिए। इससे क्‍या बड़ा नुकसान हो सकता है। इतना ही नहीं प्रेमानंद महाराज ने ये भी बताया कि कौन सी चीजों को आप वृंदावन से अपे साथ ले जा सकते हैं?

प्रेमानंद महाराज बोले- ये गलती कभी ना करें

प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उनसे एक भक्‍त ने बताया कि वो वृंदावन से तुलसी का पौधा लेकर दिल्‍ली अपने घर लेकर गए थे। जिस पर प्रेमानंद महाराज ने सख्‍ती से कहा ऐसी गलती कभी भी ना करें।

वृंदावन से घर ना ले जाएं ये चीजें

प्रेमानंद महाराज ने कहा मेरी आप सभी से ये प्रार्थना है कि वृंदावन की किसी भी किसी भी लता, जीव या तुलसी के पौधो को वृंदावन के बाहर ना ले जाएं। प्रेमानंद महाराज ने कहा वृंदावन से तुलसी का पौधा ले जाना अपराध है। उन्‍होंने कहा वृंदावन की किसी भी लता, पशु-पक्षी को ना काटो ना मारो, और ना उसको अपने साथ ले जाओ।

क्‍यों नहीं ले जाना चाहिए ये चीजें

प्रेमानंद महाराज ने कहा दिल्‍ली से तुलसी लाकर वृंदावन में लाकर लगा दें तो ये सौभाग्य होगा कि तुलसी जी वृंदावन अपने घर में आ गई लेकिन आप उन्‍हें वृंदावन घर से बाहर ले जा रहे हो। प्रेमानंद महाराज ने कहा आप सोचिए कितना तप किया होगा उस तुलसी जी ने जो वृंदावन में हैं और आप उसे यहां से बाहर ले जाओ, ऐसी गलती कभी नहीं करना।

वृंदावन से क्‍या साथ ले जा सकते हैं

प्रेमानंद महाराज ने बताया वृंदावन से अपने घर आप चन्‍नामृत, रज, यमुना जल, प्रसाद, तुलसी की माला, वस्‍त्र, पोशाक मुकुट अपने घर ले जा सकते हैं लेकिन यहां से कोई भी लता, जीव और गिरीराज जी महाराज को घर ना ले जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+