आखिरकार अपने से 10 साल छोटे जीन की मिसेज बनीं प्रीति जिंटा
नई दिल्ली। आखिरकार फिल्मी अभिनेत्री और पंजाब इलेवन आईपीएल टीम की सह मालिकन प्रीति जिंटा भी अब शादी-शुदा हो गई हैं और उन्होंने अमेरिका में अपने जिगरी दोस्त जीन गुडएनफ से ब्याह रचा लिया है।
वेबसाइट फिल्मफेयर के मुताबिक प्रीति ने लॉस एंजिलिस में अपने करीबियों के बीच जीन गुडएनफ से शादी की। हालांकि दोनों के अफेयर के चर्चे पिछले काफी समय से थे। जीन एक बिजनेसमैन हैं और अमेरिका में पूरी तरह से सैटेल हैं लेकिन प्रीति इस तरह से चोरी-चोरी शादी करेंगी इस बात पर किसी को यकीन नहीं था।
फिलहाल इस खबर के बाद प्रीति और जीन की एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे आप भी देखिये..














Click it and Unblock the Notifications