एक्सीडेंट में घायल मां ने सड़क पर बच्चे को जन्म देते ही छोड़ी दुनिया, देखने वाले नहीं रोक सके आंसू

अकोला। महाराष्ट्र के अकोला जिला में एक एक्सीडेंट का शिकार हुई मां ने मरने से पहले एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। यह घटना महाराष्ट्र के अकोला जिले के आलेगांव कार्ला में घटी। सड़क दुर्घटना के दौरान एक गर्भवती महिला हादसे का शिकार हो गई, लेकिन महिला ने अपनी जीने की आस तब तक नहीं छोड़ी जब तक अपने पेट में पल रहे नन्ही सी जान को इस दुनिया में जन्म नहीं दे दिया। बच्चे के जन्म होने के बाद ही अपने बच्चे को आखिर बार देखते हुए मां ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

जन्म देते ही मां ने दुनिया को अलविदा कहा

जन्म देते ही मां ने दुनिया को अलविदा कहा

बच्चे की किलकारी ने जैसे मां को यह एहसास करा दिया कि उसका बच्चा इस दुनिया में सुरक्षित और स्वस्थ रूप से कदम रख चुका है, तो उसने उसी पल दुनिया को अलविदा कर दिया। बेहद मार्मिक और दिल दहला देने वाला यह नजारा देख सिर्फ महिला का पति ही नहीं बल्कि वहां खड़े सैकड़ों लोगों के आंखों से आंसूओं छलक पड़े।

जल्दबाजी के चक्कर में हुआ एक्सीडेंट

जल्दबाजी के चक्कर में हुआ एक्सीडेंट

यह घटना अकोला जिले में आलेगांव में घटी। इस सड़क दुर्घटना में करुणा दांदले (उम्र 25) की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार की दोपहर 3 बजे करीब घटी। करुणा दांदले को प्रसव पीड़ा हो रही थी, वो अपने पति सुपाजी दांदले के साथ बाइक पर हॉस्पिटल जा रही थी। करुणा को उस समय काफी तकलीफ हो रही थी, उसके पति सुपाजी करुणा को जल्द से जल्द हॉस्पिटल में भर्ती कराने के लिए तेज बाइक चला रहे थे।

ट्रैक्टर ने कुचला

ट्रैक्टर ने कुचला

बारिश के कारण सड़क पर से गुजरते समय बाइक फिसल गई और पति-पत्नी दोनों सड़क के बीच में गिर पड़े। इस दौरान पीछे से आर रहे ट्रैक्टर ने करुणा को कुचल दिया। ट्रैक्टर से कुचले जाने के बाद से करुणा बुरी तरह घायल हो गई थी और सड़क पर वेदना से तड़पने लगी थी। उसी घायल अवस्था में करुणा ने अपने बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म की किलकारी सुनने के बाद करुणा ने अपनी आखिरी सांसे छोड़ दी।

देखने वालों ने नहीं रुक रहे थे आंसू

देखने वालों ने नहीं रुक रहे थे आंसू

यह सारा हादसा सड़क पर से गुजरनेवालों ने देखा और सभी इस हादसे के बाद से काफी भावुक भी हुए। इस घटना के बाद से ट्रैक्टर ड्राइवर फरार है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर करूणा की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दुर्घटना में करूणा के पति को भी काफी चोटें आई थी। फिलहाल उनका निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। इस हादसे ने एक हंसते खेलते परिवार को मातम में झोंक दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+