महिलाओं के 'मासिक धर्म' पर खुलकर बोलीं करीना कपूर, कहा-' मुझे दर्द तो नहीं होता था लेकिन...'

Kareena on 'Period leave' debate: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा करीना कपूर इन दिनों गर्भवती हैं, वो बहुत जल्द अपने और सैफ के दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं लेकिन प्रेग्ननेंसी की दौरान भी उनका काम चालू हैं, वो सोशल मीडिया, यूट्यूब और फोटोशूट में इन दिनों व्यस्त हैं। आम तौर पर शांत रहने वाली करीना को जब भी मौका मिलता है, वो ज्वलंत मुद्दों पर भी अपनी राय रखती हैं। हाल ही में उन्होंने ETimes को दिए एक इंटरव्यू में महिलाओं के 'मासिक धर्म' के बारे में खुलकर बोला है और उन पांच दिनों के बारे में अपना अनुभव साझा किया है।

 'मासिक धर्म' में महिलाओं को काफी दर्द होता है: करीना

'मासिक धर्म' में महिलाओं को काफी दर्द होता है: करीना

करीना ने कहा कि महिलाओं का शरीर अलग होता है, दुनिया को हर महिला को उन दिनों के दर्द से गुजरना पड़ता है, किसी-किसी को तो इस दौरान काफी पेट दर्द होता है तो कई शरीर के दूसरे अंगों के दर्द से पीड़ित हो जाता है, ऐसे में महिलाओं के साथ काम करने वाले लोगों और ऑफिस को इस बात को गंभीरता से लेना चाहिए।

'मासिक धर्म के दौरान कुछ गाने नहीं कर सकती थी'

'मासिक धर्म के दौरान कुछ गाने नहीं कर सकती थी'

पीरियड पर महिलाओं को छुट्टी मिलनी चाहिए या नहीं, इस सवाल के जवाब में करीना ने कहा कि वो अपनी फिल्मों की शूटिंग अपने पीरियड्स डेट्स के हिसाब से करती थीं, हालांकि उन्हें दर्द नहीं होता था लेकिन बहुत सारे गाने ऐसे होते थे कि जिनकी शूटिंग वो उन दिनों में कर नहीं सकती थीं।

करीना कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं...

करीना कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं...

मालूम हो कि अगस्त के महीने में सैफ अली खान ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि वो फिर से पापा बनने वाले हैं, उन्होंने पत्नी करीना के साथ एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि, 'हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे परिवार में एक नया मेहमान जुड़ने वाला है। हमारे सभी शुभचिंतकों की शुभकामनाएं प्यार और सहयोग का बहुत शुक्रिया।' बता दें कि साल 2012 में सैफ अली खान के साथ शादी करने वाली करीना कपूर पहले से ही एक बेटे तैमूर की मां हैं।

चौथी बार पापा बनेंगे सैफ अली खान

चौथी बार पापा बनेंगे सैफ अली खान

गौरतलब है कि करीना कपूर एक्टर सैफ अली खान की दूसरी पत्नी हैं, सैफ की पहली शादी अभिनेत्री अमृता सिंह से हुई थी। पहली शादी से सैफ को दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम खान हैं। सारा अली खान एक अभिनेत्री हैं, सैफ ने 1991 में 12 साल बड़ी अमृता सिंह से शादी की थी लेकिन साल 2004 में उनका तलाक हो गया। फिर इसके बाद करीब पांच साल के रिलेशनशिप के बाद करीना-सैफ ने साल 2012 में शादी की थी।

मां बनने के बाद भी फिल्मों में एक्टिव हैं करीना कपूर

मालूम हो कि करीना ने शादी के बाद फिल्मों को अलविदा नहीं कहा, वो लगातार फिल्मों में सक्रिय रही हैं, हालांकि उन्होंने फिल्में करनी थोड़ी कम कर दी है, शादी के बाद करीना ने फिल्म 'दबंग 2' में आयटम नंबर करके उन लोगों को करारा जवाब दिया था, जो कि कहते थे कि शादी के बाद अभिनेत्रियों का करियर खत्म हो जाता है, करीना तो मां बनने के बाद भी फिल्मों में एक्टिव हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+