बिहार चुनाव सर्वे: BJP गठबंधन पर भारी जनता परिवार, नीतीश ही बनेंगे सीएम

नई दिल्ली। बुधवार को बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है जिसके बाद से प्रदेश में अचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद सी वोटर-इंडिया टीवी सर्वे की रिपोर्ट ने बीजेपी में खलबली मचा दी है। सर्वे के मुताबिक बिहार में नेक टू नेक फाइट में आरजेडी, जेडीयू और कांग्रेस का महागठबंधन एनडीए पर भारी पड़ रहा है।

आईये जानते हैं इस सर्वे की खास बातें...

  • सी वोटर-इंडिया टीवी सर्वे के मुताबिक महागठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना है, मतलब कि बिहार में जेडीयू-आरजेडी-कांग्रेस की सरकार बनेगी।
  • इस सर्वे में एनडीए को नुकसान होता दिख रहा है।
  • रिपोर्ट में कहा गया है कि महागठबंधन बिहार चुनाव में करीब 116 से 132 सीटें जीत सकता है।
  • जबकि एलजेपी, रालोसपा और हम के गठबंधन को इस चुनाव में 94 -110 सीटें मिल सकती हैं।
  • जबकि अन्य को भी 13 से 21 सीटों का फायदा मिल सकता है।
  • सर्वे में नीतीश कुमार को ही सीएम पद के लिए बेस्ट कहा गया है।
  • नीतीश कुमार को 53 प्रतिशत लोगों ने सीएम पद के लिए बिल्कुल सही कहा है।
  • जबकि 18 प्रतिशत लोगों को लगता है कि बीजेपी नेता सुशील मोदी सीएम की गद्दी संभाल सकते हैं।
  • तो 5 प्रतिशत जनता को लगता है कि सीएम की कुर्सी पर लालू यादव और शुत्रुघन सिन्हा बैठ सकते हैं।
  • लालू-नीतीश और कांग्रेस के महागठबंधन को 43 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं तो वहीं एनडीए केवल 40 प्रतिशत पर ही सिमटती दिख रही है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+