जल्दी ठीक हो जाएं जयललिता इसलिए 24 घंटों तक कांटों पर सोया रहा समर्थक
चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता को अस्पताल में भर्ती हुए 27 दिन हो गए। उनकी स्वास्थ्य को लेकर पूरा तमिलनाडु दुआ कर रहा है। 'अम्मा' के जल्दी ठीक हो जाने की कामना लिए उनका एक समर्थक कांटों पर लेट गया। मामला मदुरई का है और इस शख्स का नाम इरुलंदी है।

इंग्लिश वेबसाइट इंडिया टूडे में प्रकाशित खबर के मुताबिक इरुलंदी ने जयललिता की सेहत में सुधार के लिए कांटों पर लेटकर प्रार्थना की। आपको बता दें कि अम्मा के जल्दी ठीक होने के लिए उनके समर्थक अपने-अपने तरह से प्रार्थना कर रहे हैं।
कोई पिला रहा है फ्री में नारियल पानी
जयललिता जल्दी से ठीक होकर अस्पताल से बाहर आ जाएं, ऐसा मनाते हुए उनके समर्थक अस्पताल के बाहर फ्री नारियल पानी पिला रहे हैं। इतना ही नहीं, अम्मा का एक समर्थक लोगों को फ्री में ऑटो में सफर करवा रहा है। अम्मा के एक समर्थक ने तो आत्मदाह तक की कोशिश की थी और दो लोगों ने खुदकुशी कर ली थी।
22 सितंबर से अस्पताल में हैं जयलिलता
जयललिता को सेहत खराब होने के चलते 22 सितंबर को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक जयललिता के फेफड़ों का इनफेक्शन खत्म करने के लिए दवाओं और रेस्पाइरेटरी सपोर्ट पर दिल्ली के एम्स और लंदन के एक्सपर्ट्स नजर रखे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications