मीडियाकर्मी बनकर आए थे हत्यारे, अतीक और अशरफ के सिर में मारी गोली
प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद (Atique Ahmed) और अशरफ की हत्या करने वाले तीन बदमाश मीडियाकर्मी बनकर आए थे और कैमरों के सामने उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Atique Ahmed latest News: प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आई है। गैंगस्टर अतीक अहम और अशरफ खान की हत्या करने वाले बदमाश मीडियाकर्मी बनकर आए थे। मीडिया के कैमरों के सामने बदमाश ने अतीक के सिर में पहली गोली मारी, कोई कुछ समझ पाता इसके पहले ही अशरफ को भी ढेर कर दिया गया।
Recommended Video
गैंगस्टर अतीक अहमद (Atique Ahmed) और अशरफ की पुलिस कस्टडी में मीडिया के कैमरों के सामने हत्या कर दी गई। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार अतीक ने दिनभर चली पूछताछ के बाद देर शाम सीने में दर्द की शिकायत की थी। इसके चलते दोनों को एक ही हथकड़ी पहनाकर भारी पुलिसबल के बीच मेडिकल हाॅस्पिटल ले जाया जा रहा था। रास्ते में मीडियाकर्मियों ने उनके सामने कैमरे चालू कर सवाल पूछना शुरू किया। इसी दौरान अचानक से एक युवक ने पिस्टल निकालकर अतीक के सिर में बाएं तरफ से गोली मार दी। धमाके की आवाज के बाद जैसे ही बाकी मीडियाकर्मी और कैमरे पीछे हटे अशरफ को भी गोली मार दी गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मौके से दो पिस्टल व छह कारतूस के खोके मिले हैं। बताया जा रहा है अतीक और अशरफ की हत्या करने वाले एक ही मोटर साइकल पर सवार होकर आए थे, जिन्हें पुलिस ने मशक्कत के बाद हिरासत में लिया है। , हालांकि इस मामले में अभी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता है। हादसे में एक पुलिसकर्मी को भी चोट आने की बात सामने आई है।
घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया, भाग-दौड़ शुरू हो गई, जिसके बाद मौके पर भारी पुलिसबल को बुला लिया गया। आनन-फानन में अतीक और अशरफ को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। बता दें कि गैंगस्टर अतीक अहमद और अशरफ को पांच दिन की रिमांड पर प्रयागराज पुलिस लाई थी। उसका पाकिस्तान कनेक्शन भी सामने आया है।












Click it and Unblock the Notifications