गुजरात : VHP नेता प्रवीण तोगड़िया के भतीजे समेत 3 की हत्या

सूरत। एक बड़ी खबर गुजरात के सूरत से हैं जहां विश्व हिंदू परिषद (VHP) प्रेसिडेंट प्रवीण तोगड़िया के भतीजे भरत तोगड़िया समेत तीन लोगों की कुछ अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी है। इस कांड में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी भी हुआ है। हमलावर इस समय फरार है, फौरी तौर पर इस घटना के पीछे निजी दुश्मनी बतायी जा रही है।

ये मामला सूरत के वराछा थाना इलाके का है इसलिए वहां इस मर्डर के बाद सुरक्षा काफी कड़ कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार शाम की उस वक्त की है जब प्रवीण तोगड़िया के भतीजे भरत तोगड़िया अपने मित्र महेश जादव और अशोक पटेल के साथ प्रॉपर्टी डीलर बालुभाई हीराणी के साथ उनके ऑफिस में बैठे थे ।

चार-पांच नकाबपोश चाकूधारिियों ने किया जानलेवाा हमला

तभी वहां चार-पांच नकाबपोश चाकूधारी लोग अचानक से आ गये और उन्होंने ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिसमें बालुभाई हीराणी तो गंभीर रूप से घायल हो गये और भरत तोगड़िया और उनके मित्र अशोक पटेल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

प्रवीण तोगड़िया के भतीजे समेत 3 की हत्या

बाबूलाल हिराणी और महेश जादव को अस्पताल ले जाया गया जहां हिराणी की मौत हो गई जबकि महेश जादव की भी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+