गो हत्यारों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नहीं बचा सकते हैं
नागपुर। गोहत्या पर देश भर में वाद-विवाद जारी है, इसी बीच विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीन तोगड़िया ने विवादित बयान दिया है। तोगड़िया ने कहा कि गो हत्यारों को कोई नहीं बचा सकता है।

हिंदू दंपत्तियों के लिए शुरु होगी हेल्पलाइन
प्रवीण तोगड़िया ने नागपुर में कहा कि गो हत्या करने वालों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नहीं बचा सकते है। उन्होंने कहा कि किसी को इस बात की गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि गो हत्या करने पर उन्हें कोई बचा सकता है।
देश में बनना चाहिए 2 बच्चों का कानून
तोगड़िया ने कहा कि गो हत्या करने वाले भारत में नहीं रह सकते हैं, उन्होने कहा कि गो हत्या करने वालों को मुलायम सिंह यादव, अखिलेश या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नहीं बचा सकते है।
वीएचपी नेता ने कहा कि देश में लोगों को हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में गोहत्या पर प्रतिबंध है ऐसे में लोगों को इस कानून का पालन करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications