बसपा नेता की बेटी से हुई प्रतीक बब्बर की शादी, जानिए कौन हैं राज बब्बर की बहू
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राज बब्बर के बेटे और फिल्म अभिनेता प्रतीक बब्बर ने सान्या सागर के साथ शादी की। दोनों की शादी मराठी रीति-रिवाजों के साथ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में संपन्न हुई। शादी के मौके पर पूरा परिवार वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचा था। प्रतीक बब्बर राज बब्बर की दूसरी पत्नी स्मिता पाटिल के बेटे हैं। ये शादी लखनऊ के एक होटल में हुई जहां कई दिग्गजों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। बता दें कि पिछले साल ही दोनों की सगाई हुई थी। प्रतीक बब्बर की वधू सान्या राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

सान्या के पिता बहुजन समाज पार्टी के लीडर हैं
सान्या के पिता पवन सागर बहुजन समाज पार्टी के लीडर हैं। सान्या सागर निफ्ट से स्नातक हैं। वे फिल्म निर्माण में डिप्लोमा के लिए लंदन भी जा चुकी हैं। सान्या पेशे से डायरेक्टर, राइटर और एडिटर हैं। लखनऊ की रहने वाली सान्या ने नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से फैशन कम्युनिकेशन में डिग्री हासिल की है। उन्होंने डैनी हंस्टन स्टारर फिल्म द लास्ट टेलिग्राफ में बतौर प्रोड्यूसर असिस्टेंट काम भी किया है।

सान्या पेशे से डायरेक्टर, राइटर और एडिटर हैं
प्रतीक और सान्या एक-दूसरे को 10 सालों से जानते हैं। पिछले 2 सालों तक डेट करने के बाद इनकी सगाई हुई थी। प्रतीक बब्बर जाने तू... या जाने ना, धोबी घाट, आरक्षण, एक दीवाना था, मुल्क और बागी 2 में नजर आए हैं, इसके अलावा वे सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म छिछोरे में दिखाई देंगे।

शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
इन दोनों शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी जिनमें सान्या बेहद खूबसूरत लग रही हैं। कपल ने रेड कलर के वेडिंग आउटफिट पहने थे। मराठी रीति रिवाजों से संपन्न हुई इस शादी में सान्या और प्रतीक परफेक्ट कपल लग रहे हैं। प्रतीक की मां स्मिता पाटिल इस दुनिया में नहीं है। उनकी शादी में सौतेली मां, भाई और बहन पहुंचे थ। प्रतीक की शादी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

मुंबई में एक रिसेप्शन की प्लानिंग कर रहा है बब्बर परिवार
खबर के मुताबिक, बब्बर परिवार मुंबई में एक रिसेप्शन की प्लानिंग कर रहा है जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियों के आने की उम्मीद है। बता दें कि प्रतीक और एक्ट्रेस एमी जैक्सन का अफेयर भी काफी सुर्खियों में रहा था और एमी से ब्रेकअप के बाद प्रतीक डिप्रेशन में चले गए थे। उन्हें ड्रग्स की लत लग गई थी। हालांकि अब वे इस लत से उबर चुके हैं। प्रतीक की शादी की कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

करीबी दोस्त भी शादी में पहुंचे थे
प्रतीक और सान्या की शादी से पहले, उनकी हल्दी की रस्म की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थी। इन तस्वीरों में में से एक फोटो में प्रतीक सिर से लेकर पैर तक हल्दी के रंग में रंगे दिखाई दे रहे थे। जबकि मेंहदी की तस्वीरों में सान्या सागर ने येलो कलर का आउटफिट पहना हुआ था। फ्लावर से बना टियारा उनकी खूबसूरती को और भी बढ़ा रहा था। प्रतीक ने इस मौके पर कुर्ता पायजामा पहना हुआ था। लखनऊ में हुई इस शादी में परिवार के अलावा कुछ करीबी दोस्त भी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications