मोदी सरकार रहेगी या जाएगी? प्रशांत किशोर ने "कमजोर प्रधानमंत्री" बताते हुए कर दी बड़ी भविष्यवाणी
Prashant Kishore: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को "कमजाेर प्रधानमंत्री" बताते हुए सरकार के भविष्य को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत किशोर ने दावा किया कि केंद्र सरकार के तीसरे कार्यकाल में पीएम मोदी की लोकप्रियता में कमी आई है।
इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कांग्रेस की स्थिति में सुधार हुआ है और बीते दो सालों में राहुल गांधी ने काफी मेहतन की है। हालांकि प्रशांत ने तारीफ करते हुए राहुल गांधी को अहम सलाह भी दे डाली है।

बिहार की जन सुराज पार्टी के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशार जो 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और नरेंद्र मोदी के चुनावी रणनीतिकार थे। तभी केंद्र में नरेंद्र मोदी के प्रतिनिधित्व में पहली बार मोदी सरकार बनीं, उन्हीं प्रशांत किशोर ने एएनआई को 30 सितंबर को दिए इंटरव्यू में मोदी सरकार के भविष्य को लेकर भविष्यवाणी की है।
प्रशांत किशोर ने क्या कहा?
प्रशांत किशोर ने कहा केंद्र की वर्तमान एनडीए सरकार का भविष्य राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों पर निर्भर करेगा, इसमें भाजपा के प्रदर्शन पर मोदी सरकार का भविष्य निर्धारित होगा। प्रशांत किशोर ने कहा ढाई सालों में देश के कुल 9 राज्यों में चुनाव होंगे। इन चुनावों के परिणाम से आगे कि दिशा और दशा निर्धारित होगी।
ऐसे में केंद्र की एनडीए सरकार को हो जाएगा खतरा!
प्रशांत किशोर ने कहा अगर राज्य के विधानभा चुनावों में अगर भाजपा बेहतर प्रदर्शन करती है तो मोदी सरकार मजबूती से टिकी रहती है तो बनी रहेगी अगर भाजपा के पक्ष में चुनावी नजीते नहीं आए तो इसका सीधा असर केंद्र की एनडीए सरकार पर पड़ेगा! इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने दावा किया कि वर्तमा मोदी सरकार की पहले से लोकप्रियता कम हुई है।
किन राज्यों में होने वाले हैं चुनाव?
बता दें ने कहा वर्तमान समय में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में चुनाव चल रहे हैं, इसके बाद महाराष्ट्र, झारखंड और आने वाले दो से ढाई साल में तमिलनाडु, बिहार, बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव होने हैं।
राहुल गांधी को प्रशांत किशोर ने दी ये नसीहत
प्रशांत किशोर नेप्रशांत किशोर ने कहा 1977 में इंदिरा गांधी ने चुनाव में सबसे बड़ी हार देखी थी और कांग्रेस ने 154 सीटें जीती थी। वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 99 सीटों पर मिली जीत को उनकी सबसे बड़ी जीत के तौर पर पेश किया जा रहा है। इंदिरा गांधी के सबसे खराब प्रदर्शन ( 154 सीटों पर जीत) और राहुल गांधी का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन (99 सीटों पर जीत) दोनों में साफ अंतर नजर आ रहा है।
"राहुल गांधी देश के नेता नहीं"
इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने कहा राहुल गांधी का कांग्रेस में नेतृत्व स्थापित हो गया है लेकिन देश में नेता के रूप में नहीं। अभी राहुल गांधी को देश का नेता बनने के लिए अभी लंबा रास्ता तय करना है।












Click it and Unblock the Notifications