कोटा में फंसे बेटे को लाने BJP विधायक को मिला विशेष पास, प्रशांत किशोर ने नीतीश से पूछा-अब क्या कहती है आपकी मर्यादा

नई दिल्ली। लॉकडाउन की वजह से बिहार के कई छात्र राजस्थान के कोटा में फंसे हुए हैं। नीतीश सरकार ने उन छात्रों की मदद करने से इंकार करते हुए कहा है कि जो जहां है वहीं रहें। जहां एक ओर मुख्यमंत्री ने कहा कि वो उनकी सरकार फिलहाल छात्रों को वापस नहीं लाएगी तो वहीं बीजेपी के विधायक विशेष पास के साथ अपने बेटे को कोटा से वापस बिहार लेकर आए हैं। इसे लेकर नीतीश कुमार के पूर्व सहयोगी और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है।

 Prashant Kishor Target Nitish Kumar on BJP MLA Bring his son son from Kota during Lockdown

प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना सा्धते हुए सवाल किए हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि कोटा में फंसे बिहार के सैकड़ों बच्चों की मदद की अपील को नीतीश कुमार ने यह कहकर ख़ारिज कर दिया था कि ऐसा करना लॉकडाउन की मर्यादा के ख़िलाफ़ होगा, लेकिन उन्ही के सरकार के बीजेपी विधायक अपने बेटे को कोटा से लाने के लिए विशेष अनुमति के साथ गए और बेटे को लेकर आए। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि नीतीश जी अब आपकी मर्यादा क्या कहती है?

उन्होंने इससे पहले नीतीश सरकार के उस फैसले का विरोध किया, जिसमें बिहार सरकार ने कोटा में फंसे बिहार के छात्रों को न लाने का निर्णय लिया। प्रशांत किशार ने ट्वीट किया कि देशभर में बिहार के लोग फंसे हैं और परेशान हो रहे हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लॉकडाउन की मर्यादा का पाठ पढ़ा रहे हैं। उन्होंने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि नीतीश जी बिहार के लोगों की मदद के लिए संबंधित राज्यों से अब तक बात कर नहीं की है।

प्रशांत किशोर इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया कि नीतीश कुमार शायद इकलौते ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो पिछले एक महीने से लॉकडाउन के नाम पर आपने बंगले से बाहर नहीं निकले हैं। उन्होंने लिखा कि उनकी समवेदनशीलता और व्यस्तता ऐसी है कि कुछ करना तो दूर इस दौरान बिहार के फंसे लोगों की मदद के लिए दूसरे राज्यों के लोगों को फोन तक नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+