Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गांधी जयंती पर प्रशांत किशोर की हुंकार, बिहार में व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प के साथ 3500 KM की पदयात्रा शुरू

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अब राजनीति कि तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के गांधी आश्रम से अपनी पदयात्रा की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने देश के सबसे गरीब और पिछड़े राज्य बिहार में व्यवस्था परिवर्तन का दृढ़ संकल्प लिया।

Prashant Kishor

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने जनसुराज यात्रा की शुरुआत कर दी है। पीके के अभियान का आगाज महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर हुआ। यात्रा की शुरुआत से पहले प्रशांत किशोर ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। जिसके बाद पिछड़े राज्य में व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प के साथ पीके ने अपना अभियान शुरू किया। वो 3500 किलोमीटर की पदयात्रा निकालेंगे।

प्रशांत किशोर ने अपने ट्विट में लिखा, "देश के सबसे गरीब और पिछड़े राज्य बिहार में व्यवस्था परिवर्तन का दृढ़ संकल्प...पहला महत्वपूर्ण कदम - समाज की मदद से एक नयी और बेहतर राजनीतिक व्यवस्था बनाने के लिए अगले 12-15 महीनों में बिहार के शहरों, गाँवों और क़स्बों में 3500KM की पदयात्रा...बेहतर और विकसित बिहार के लिए"

पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर बिहार के हर पंचायत और प्रखंड में पहुंचने का प्रयास करेंगे। बताया जा रहा है कि पदयात्रा को पूरा करने में लगभग एक से डेढ़ साल तक का समय लगेगा। लेकिन इस दौरान वे पटना या दिल्ली नहीं जाएंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+