तेलंगाना सीएम केसीआर के साथ जुड़ेंगे प्रशांत किशोर, हैदराबाद में हुई मुलाकात
हैदराबाद, 28 फरवरी: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर अब तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के साथ जुड़ सकते हैं। प्रशांत किशोर ने हैदराबाद में तेलंगाना सीएम और टीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) से मुलाकात की है। जानकारी के मुताबिक, रविवार को प्रशांत किशोर एक्टर प्रकाश राज के साथ केसीआर के फार्म हाउस पर पहुंचे थे। जहां उनकी काफी लंबी बैठक केसीआर के साथ हुई है।

तेलंगाना अगले साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसमें जीतकर तेलंगाना में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की ओर देख रहे हैं। वहीं इसके ठीक बाद 2024 के शुरुआती महीनों में ही 2024 के आम चुनाव होने हैं। जिसमें केसीआर भाजपा के खिलाफ एक मोर्चा बनाने की कोशिश में लगे हुए है।
सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि प्रशांत किशोर की टीम आईपैक का केसीआर के लिए काम करना तय हो गया है और एक औपचारिक अनुबंध पर हस्ताक्षर भी हो गए हैं। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। प्रशांत किशोर इससे पहले भाजपा, डीएमके, टीएमसी, कांग्रेस, वाईएसआर कांग्रेस के लिए चुनावी रणनीति बना चुके हैं। वहीं वो जनता दल यूनाइटेड के उपाध्यक्ष भी कुछ समय के लिए रहे हैं।
प्रकाश राज के साथ तेलंगाना आए हैं प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर अभिनेता प्रकाश राज के साथ तेलंगाना पहुंचे हैं। हाल ही में तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव हाल ही में मुंबई पहुंचे थे और वहां शिवसेना प्रमुख, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की थी। इस दौरान अभिनेता प्रकाश राज भी उनके साथ मौजूद थे। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रशांत किशोर को साथ लेकर केसीआर 2024 के लिए तीसरे मोर्चे की तैयारी में जुट सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications