चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से किया इनकार
नई दिल्ली, 26 अप्रैल: कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है क्योंकि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने से इंकार कर दिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वो कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे। ये जानकारी देते हुए पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्विटर पर घोषणा की। यह बात 2024 में सत्ता में लौटने के लिए बेताब कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की जोरदार चर्चा के बीच आया है।
Recommended Video

कांग्रेस के रणदीप सरजेवाला ने ट्टीट करके लिखा
प्रशांत किशोर के साथ एक प्रेजेन्टेशन और चर्चा के बाद, कांग्रेस अध्यक्ष ने एक अधिकार प्राप्त कार्य समूह 2024 का गठन किया है और उन्हें परिभाषित जिम्मेदारी के साथ समूह के हिस्से के रूप में पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया लेकिन उन्होंने मना कर दिया ...,"
बता दें पिछले कई दिनों से प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने के दावे किए जा रहे थे। लेकिन मंगलवार को प्रशांत कांग्रेस ने साफ किया कि वो कांग्रेस में शामिल नहीं हो रहे हैं। कांग्रेस में शामिल नहीं होने की बात कहने के कुछ घंटे बाद ही प्रशांत किशोर ने पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात की है। नवजोत सिद्धू ने सोशल मीडिया पर प्रशांत के साथ अपनी फोटो शेयर की है।












Click it and Unblock the Notifications