Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Prashant Kishor, गुजरात और हिमाचल में किस पार्टी की बनेगी सरकार? प्रशांत किशोर ने की भविष्यवाणी

Prashant Kishor, इस साल के अंत में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने जहां हिमाचल प्रदेश के लिए चुनावी तारीखों का ऐलान कर दिया है। वहीं गुजरात को लेकर अभी तक कोई ऐलान नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि, दीवाली के बाद आयोग गुजरात के लिए चुनाव तारीखों का ऐलान कर सकता है। इन दोनों राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर कई ओपीनियन पोल सामने आ चुके हैं।

गुजरात में मुकाबला बीजेपी के लिए कड़ा

गुजरात में मुकाबला बीजेपी के लिए कड़ा

कई चैनलों और एजेंसियों द्वारा जारी किए गए ओपीनियन पोल्स में दोनों राज्यों में बीजेपी की सरकार बनने की भविष्यवाणी की जा रही है। लेकिन गुजरात में आम आदमी पार्टी जिस आक्रमकता से प्रचार में जुटी है। उसने देखने के बाद माना जा रहा है कि गुजरात में मुकाबला बीजेपी के लिए कड़ा होने वाला है। हालांकि कई लोग मान रहे हैं कि, राज्य में मुख्य लड़ाई कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही है।

चुनावों के समीकरण तेजी से बदलेंगे

चुनावों के समीकरण तेजी से बदलेंगे

माना जा रहा है कि, गुजरात में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जाएंगे। चुनावों के समीकरण तेजी से बदलेंगे। जिसका असर गुजरात चुनाव के नतीजों पर भी देखने को मिल सकता है। इसी बीच चुनावी रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर ने इन दोनों राज्यों को लेकर भविष्यवाणी की है। कि इस साल होने वाले गुजरात और हिमाचल प्रदेश में कौन सी पार्टी की सरकार बनने वाली है।

दोनों राज्यों में बीजेपी के पक्ष में हवा

दोनों राज्यों में बीजेपी के पक्ष में हवा

इन दिनों बिहार में जन सुराज यात्रा निकाल रहे प्रशांत किशोर ने बता दिया है कि, दोनों राज्यों में होने वाले चुनाव में कौन सी पार्टी जीतने जा रही है। पश्चिमी चंपारण में अपनी यात्रा के 15वें दिन मीडिया से बात करते हुए पीके ने बताया कि, गुजरात और हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनावों में बीजेपी जीत दर्ज करेगी और सरकार बनाएगी। दोनों राज्यों में बीजेपी के पक्ष में हवा चल रही है।

आप का गुजरात में कोई असर नहीं

आप का गुजरात में कोई असर नहीं

पीके ने आगे कहा कि, गुजरात में आम आदमी पार्टी भी चुनाव लड़ रही है। उससे बीजेपी को कई खास नुकसान नहीं होगा। वहीं हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी कोई इस नहीं डाल पाएगी। आपको बता दें कि, पीके ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों के लिए भी भविष्यवाणी की थी। जो कि एक दम सही साबित हुई थी। पीके ने कहा था कि, बंगाल में ममता की सरकार बनेगी और बीजेपी 100 सीटों का भी आंकडा पार नहीं कर पाएगी। चुनाव नतीजों के बाद हुआ भी ऐसा ही था।

राहुल गांधी पर साधा निशाना

राहुल गांधी पर साधा निशाना

मीडिया से बात करते हुए पीके ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भी निशाना साधा। पीके ने कहा कि, चुनाव गुजरात और हिमाचल में होने वाले हैं। लेकिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव छोड़कर केरल में भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। यही नहीं पीके ने नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का सबसे बड़ा फैलियर यह है कि पढ़े-लिखे व्यक्ति होने के बावजूद भी बिहार में शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। उन्होंने कहा कि बिहार के स्कूल में खिचड़ी बंट रहा है और कॉलेज में डिग्री बंट रही हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+