Prashant Kishor: कांग्रेस को लेकर बयान और PK का आंध्र दौरा, TDP नेताओं से की मुलाकात, दक्षिण में हलचल तेज
आंध्र प्रदेश पहुंचे प्रशांत किशोर ने टीडीपी महासचिव व चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश के साथ एक निजी विमान से हैदराबाद से विजयवाड़ा के लिए उड़ान भरी। यहां उन्होंने टीडीपी के प्रमुख नेताओं से मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर आंध्र प्रदेश में अटकलें लगाई जा रही हैं कि कहां आंध्र में विकास निगम घोटाला मामले से उबरने के लिए टीडीपी प्रशांत किशोर के तेज दिमाग का इस्तेमाल तो नहीं करने जा रही?
चुनावों कभी पर्दे के पीछे से अपने टैलेंट का कमान दिखाने वाले पूर्व रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) के दक्षिण के राज्य आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) में दौरे के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। दरअसल, आंध्र प्रदेश में आगे साल यानी 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं। महज चार महीने का ही वक्त इसके लिए बचा है। ऐसे में राज्य को दोनों प्रमुख दल वाईएसआरसीपी और टीडीपी राज्य में सत्ता में काबिज होने के लिए अपनी चुनावी रणनीति को अंतिम रूम देने में लगे हैं।

आंध्र प्रदेश की राजनीति में एक दिलचस्प घटनाक्रम देखने को मिला, जब पूर्व चुनाव अभियान रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की। विजयवाड़ा उनसे मिलने के लिए प्रशांत किशोर ने जिस विमान ने पीके ने उड़ान भरी उनमें नारा लोकेश के साथ कुल तीन थे, जिसमें से एक पूर्व I-PAC सदस्य था, जिसने रॉबिन शर्मा की राजनीतिक रणनीति फर्म शोटाइम कंसल्टिंग में शामिल होने के लिए अपना संगठन छोड़ दिया, जो टीडीपी के लिए चुनावी रणनीति पर सलाह दे रही है। दरअसल, आंध्र प्रदेश में I-PAC का नेतृत्व ऋषि राज सिंह कर रहे हैं।
प्रशांत किशोर के इस कदम से आंध्र प्रदेश में हलचल तेज हो गई। बता दें कि इससे पहले प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि उनकी विचारधारा कांग्रेस मेल खाती है। जिस पर कांग्रेस को छोड़कर लगभग सभी प्रमुख गठबंधन सहयोगियों ने प्रशांत किशोर के इस बयान का उपहास किया। इस दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कुछ नेताओं ने कहा कि प्रशांत किशोर ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है और उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications