ममता बनर्जी से मिले प्रशांत किशोर, अब टीएमसी के लिए करेंगे काम: सूत्र
Recommended Video
नई दिल्ली। राजनीति रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की है। सूत्रों के मुताबिक चल रही खबरों में कहा जा रहा है कि, वे अगले विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के साथ काम करने पर सहमत हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर एक महीने के बाद आधिकारिक तौर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ काम करना शुरू कर देंगे।

यह बैठक ममता की भतीजे अभिषेक बनर्जी ने रखी थी
सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को कोलकाता में ममता बनर्जी और प्रशांत किशोर के बीच ये मुलाकात हुई है। यह बैठक ममता की भतीजे अभिषेक बनर्जी ने रखी थी। बताया जा रहा है कि, ममता बनर्जी और प्रशांत किशोर के बीच लगभग एक घंटे तक बातचीत हुई है। बताया जा रहा है कि, प्रशांत किशोर पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए टीएमसी के साथ काम करने के लिए ऱाजी हो गए हैं।

ममता बनर्जी लगातार हार की समीक्षा कर रही हैं
हाल ही के लोकसभा चुनावों में टीएमसी की कई सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमाया है। बड़ी संख्या में सीटें खोने के बाद से ममता बनर्जी लगातार हार की समीक्षा कर रही हैं औऱ इस नुकसान का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इस बीच पार्टी ने लोकसभा चुनावों के परिणामों को लेकर बैठक भी की थी। जिसमें आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति पर भी चर्चा की गई थी। ऐसा माना जा रहा है कि, टीएमसी ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी अभी से शुरू कर दी है।

प्रशांत ने आंध्र में वाईएसआऱ कांग्रेस को सत्ता के शिखर पर पहुंचाया
बता दें हाल ही आंध्र प्रदेश के हुए विधानसभा चुनावों में प्रशांत किशोर ने वाईएसआऱ कांग्रेस के जगन मोहन रेड्डी के लिए काम किया था। इन चुनावों में पहली बार वाईएसआऱ कांग्रेस सत्ता में आई है। आंध्र में जगन मोहन रेड्डी की जीत का कुछ हद तक श्रेय प्रशांत किशोर को भी दिया जा रहा है। इस चुनाव में प्रशांत किशोर ने जगन मोहन के लिए शानदार चुनावी कैंपेन प्लान किया था।












Click it and Unblock the Notifications