प्रियंका गांधी को लेकर प्रशांत किशोर ने दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी की आधिकारिक रूप से राजनीति में एंट्री के बाद जिस तरह से लखनऊ में उन्होंने रोड शो किया उसके बाद वह काफी चर्चा में हैं। तमाम राजनीतिक दल प्रियंका गांधी के राजनीति में आने को लेकर अलग-अलग बयान दे रहे हैं। लेकिन एक वक्त कांग्रेस के लिए बतौर रणनीतिकार काम करने वाले प्रशांत किशोर ने प्रियंका गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। प्रशांत किशोर ने इस बात से साफ इनकार किया है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी कुछ खास छाप छोड़ पाएंगी।

अभी तो बस शुरुआत है
प्रशांत किशोर ने कहा कि प्रियंका गांधी ने अब बस शुरुआत की है, किसी के पास भी जादू की छड़ी नहीं है। मैं इतने कम समय में उन्हें बहुत बड़ी चुनौती नहीं मानता हूं। ऐसा इसलिए नहीं है कि प्रियंका गांधी के अंदर काबिलियत नहीं है बल्कि इतने कम समय में बड़ी छाप छोड़ पाना बहुत मुश्किल है। हां लंबे समय की बात करें तो प्रियंका गांधी बड़ा चेहरा हैं और बड़ा नाम हैं। बता दें कि प्रियंका गांधी ने सोमवार को राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ लखनऊ में रोड शो किया था।
जल्दबाजी नहीं
इससे पहले भी प्रशांत किशोर प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री पर बयान दे चुके हैं। दरअसल जिस तरह से कांग्रेस पार्टी के भीतर से प्रियंका गाँधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की मांग उठ रही थी उसपर पीके ने कहा था कि बतौर पीएम प्रियंका को पेश करना अभी जल्दबाजी होगी, उन्हें थोड़ा वक्त दिया जाना चाहिए, इसके बाद ही देश को लोग यह समझ पाएंगे कि प्रियंका गांधी इतनी बड़ी जिम्मेदारी संभाल पाएंगी या नहीं।
जबरदस्त मीडिया कवरेज मिला।
समय देना चाहिए
प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर हम सब ये सोचें कि इतने कम समय में कांग्रेस जैसी पुरानी पार्टी में प्रियंका गांधी या कोई भी नेता बदलाव लाएगा तो ऐसा सोचना न्यायसंगत नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रियंका गांधी को 2-3 साल का समय दिया जाना चाहिए ताकि लोग उनके बारें में आंकलन करने की बेहतर स्थिति में हों












Click it and Unblock the Notifications