प्रशांत किशोर की कांग्रेस आलाकमान के साथ बैठक, मिला पार्टी में शामिल होने ऑफर

नई दिल्ली, 16 अप्रैल: कांग्रेस ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया है। शनिवार को कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ प्रशांत की बैठक के बाद पार्टी की ओर से उनको ये ऑफर आया है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ हुई इस बैठक में प्रशांत किशोर ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर एक डिटेल प्रेजेंटेशन दी है।

 Congress

शनिवार को हुई बैठक में प्रशांत किशोर ने सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, एके एंटनी, अंबिका सोनी, जयराम रमेश, अजय माकन जैसे नेताओं के सामने 2024 के आम चुनाव के लिए अपना खाका रखा। सूत्रों के हवाले से आई खबर के मुताबिक, प्रशांत किशोर को सिर्फ सलाहकार ना बनाकर पार्टी में शामिल होने और नेता के रूप में काम करने के लिए कहा गया है। प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने को लेकर इच्छा जताई है, ऐसे में जल्दी ही प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

Recommended Video

      General Election 2024: Congress के लिये Prashant Kishor बना रहे कैसा मास्टर-प्लान? | वनइंडिया हिंदी

      प्रशांत किशोर ने पार्टी नेताओं के सामने फिर से कांग्रेस को मजबूत करने और 2024 में चुनाव को लेकर रणनीति पर जानकारी दी है। उनके सुझावों पर गौर करने के लिए एक समिति गठित की गई है, ताकि ये तय किया जा सकेगा कि इन सुझावों और प्रस्तावों पर कैसे आगे बढ़ना है। बता दें कि प्रशांत किशोर जाने माने चुनावी रणनीतिकार हैं। वो भाजपा, कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी जैसे कई बड़े दलों के साथ काम कर चुके हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+