जालसाज अमर सिंह SP के लिए साबित होंगे डेथ वारंट: प्रशांत भूषण
नई दिल्ली। अमर सिंह को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने पार्टी का महासचिव बनाया है। मुलायम सिंह यादव के इस फैसले पर वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने निशाना साधा है।

प्रशांत भूषण ने अमर को बताया फिक्सर
प्रशांत भूषण ने अमर सिंह पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें जालसाज, फिक्सर और अपराधी करार दिया है। अमर सिंह ने ट्वीट करके अमर सिंह को घेरा है।
उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने जिस तरह से अमर सिंह को सपा का महासचिव बनाया है ये उनके फैमिली बिजनेस का डेथ वारंट साबित होंगे।
प्रशांत भूषण ने बाकायदा अपने ट्वीट में मुलायम सिंह यादव का वह पत्र भी शामिल किया है जिसमें मुलायम सिंह यादव ने अमर सिंह को पार्टी का महासचिव नियुक्त किया है।
अमर सिंह को सपा सुप्रीमो ने दिया अहम पद
बता दें कि मंगलवार को ही अमर सिंह को समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से अमर सिंह पर बाहरी होने का आरोप लग रहा था, उसे देखते हुए माना जा रहा था कि अमर सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। लेकिन तमाम अटकलों पर आज मुलायम सिंह यादव ने विराम लगाते हुए उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
समाजवादी पार्टी में कलह के पीछे अपरोक्ष रूप से ना सिर्फ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बल्कि रामगोपाल यादव व आजम खान ने खुलकर हमला बोला था।
क्या शिवपाल के चलते अमर को मिली अहम जिम्मेदारी?
अखिलेश यादव ने कहा था कि पार्टी और परिवार में बाहरी लोग हस्तक्षेप कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि बाहरी लोगों का हस्तक्षेप नहीं चलेगा।
खुद रामगोपाल यादव ने बाहरी लोगों के हस्तक्षेप की पुष्टि करते हुए कहा था आप लोग जानते हैं कि कौन है वह बाहरी। उन्होंने कहा था कि ऐसे लोगों का एक ही मकसद होता है खुद का हित फिर पार्टी चाहे जाए भाड़ में।
हालांकि इन सबके बीच अमर सिंह पर अहम फैसला लिए जाने के पीछे शिवपाल सिंह यादव का रोल माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications