प्रशांत भूषण ने कहा और कोई विकल्प नहीं था आप के पास

भूषण ने कहा कि विधेयक दिल्ली की जनता से किया गया पहला वादा था। उन्होंने कहा, "हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी थी भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाना और उसे चलाना, लेकिन अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस हमें विधेयक पारित नहीं करने देती, तब हमारा सत्ता में रहने का क्या औचित्य है।"
भूषण ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस, गठबंधन सरकार नहीं बनाएगी, लिहाजा उपराज्यपाल नजीब जंग के पास विधानसभा भंग करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। किरण बेदी के इस बयान पर कि आप जन लोकपाल विधेयक का हौवा खड़ा कर रही है, भूषण ने कहा कि बेदी भाजपा की प्रवक्ता बन गई हैं।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया, क्योंकि कांग्रेस और भाजपा ने मिलकर विधेयक को सदन में पेश नहीं होने दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications