Congress: प्रणव झा चुनाव प्राधिकरण से संबद्ध AICC सचिव नियुक्त , 17 अक्टूबर को अध्यक्ष पद के लिये चुनाव

नई दिल्ली, 29 अगस्त। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रणव झा को केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण से संबद्ध AICC सचिव नियुक्त किया है। 17 अक्टूबर को होने वाले कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा कल सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद की गई।

Sonia Gandhi

सोमवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रणव झा को केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण से संबद्ध ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी की ओर से दावा किया जाता है कि वो देश की एकमात्र पार्टी है जो कि पूरी तरह से लोकतांत्रिक है। यहां पदों पर नियुक्ति से पहले पारदर्शी प्रक्रिया अपनायी जाती है। सभी पार्टी के सदस्य मिलकर निष्पक्ष चुनाव के जरिए चुने जाते हैं।

सोमवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रणव झा को केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण से संबद्ध ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया है। बता दें कि 17 अक्टूबर को होने वाले कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा रविवार को सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद की गई थी। जिसके तहत चुनाव के लिए अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी।

चुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी और 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच की तिथि 1 अक्टूबर होगी, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर होगी। जबकि पार्टी के शीर्ष पद के चुनाव का परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+