आरएसएस के कार्यक्रम में स्वयं सेवकों को संबोधित करेंगे प्रणब मुखर्जी!
नई दिल्ली। प्रणव मुखर्जी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यक्रम में संबोधन के लिए आमंत्रित किया गया है है। आरएसएस के मुताबिक 7 जून को अंतिम वर्ष के स्वयंसेवकों की विदाई संबोधन के लिए पूर्व राष्ट्रपति को आमंत्रित किया गया है। आरएसएस के हेडक्वार्टर नागुपर में हर साल पूरे देश से 45 साल से कम आयु के 800 कार्यकर्ता मुख्यालय में आयोजित अंतिम वर्ष शिविर में भाग ले पहुंचते है। इससे पहले इसे अधिकारी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम (ओटीसी) का तीसरा वर्ष कहा जाता था, लेकिन अब संघ शिक्षा वर्ग के रूप में नाम दिया गया है।

आरएसएस के सूत्रों ने पूर्व राष्ट्रपति के आरएसएस के इवेंट में शामिल होने को लेकर अधिकारिक घोषणा सही वक्त आने पर की जाएगी। लेकिन प्रणब मुखर्जी को आमंत्रण भेजे जाने की बात उन्होंने स्वीकार की है।
82 वर्षीय मुखर्जी 1969 से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े रहे हैं, जब इंदिरा गांधी ने उन्हें राज्यसभा में चुने जाने में मदद की थी। वह उनके विश्वसनीय नेताओं में से एक थे। केंद्रीय वित्तमंत्री के रूप में प्रणब का पहला कार्यकाल 1982-84 तक रहा।












Click it and Unblock the Notifications