कयास खत्म! आज टीएमसी में शामिल हो सकते हैं पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी

नई दिल्ली, 05 जुलाई। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी कांग्रेस का दामन छोड़ ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व सांसद अभिजीत मुखर्जी पिछले कुछ दिनों से टीएमसी के शीर्ष नेताओं के संपर्क में हैं, उन्होंने पिछले महीने अभिषेक बनर्जी से भी कोलकाता में मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक अभिजीत मुखर्जी पर फैसला ले लिया गया और आज वह पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

Abhijit

Recommended Video

      Pranab Mukjerjee के बेटे Abhijit Mukherjee कांग्रेस छोड़ TMC में हुए शामिल | वनइंडिया हिंदी

      हाल ही में अभिजीत मुखर्जी ने ममता बनर्जी का ट्विटर पर समर्थन किया था। कोलकाता में फर्जी कोरोना वैक्सीन के मुद्दे पर अभिजीत मुखर्जी ने ममता बनर्जी का समर्थन किया था। मुखर्जी ने ट्वीट करके लिखा, अगर ममता बनर्जी दीदी पर जेल में बंद एक फर्जी आईएएस देबजन देब फर्जी टीकाकरण कैंप का आरोप लगता है और इसके लिए ममता बनर्जी को दोषी ठहराया जाता है तो फिर मोदी जी को नीरव मोदी, विजय माल्या, मेहुल चोकसी द्वारा किए गए सभी घोटालों का आरोपी माना जाएगा। लिहाजा इस गलती के लिए ममता बनर्जी को दोषी ठहराना गलत है।

      अभिजीत मुखर्जी ने ममता बनर्जी का जिस तरह से खुला समर्थन किया उसके बाद पश्चिम बंगाल कांग्रेस में इसका खुलकर विरोध हो रहा है और पार्टी के भीतर विवाद नजर आ रहा है। जिस तरह से अभिजीत मुखर्जी के खिलाफ पार्टी के भीतर आवाज उठी उसके चलते अभिजीत मुखर्जी ने कांग्रेस छोड़ टीएमसी में शामिल होने का फैसला लिया है, माना जा रहा है कि वह पार्टी के दिग्गज नेताओं की उपस्थिति में आज टीएमसी में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि अभिजीत मुखर्जी की बहन शर्मिष्टा मुखर्जी अभी भी कांग्रेस में हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+