राज्यसभा में कांग्रेस ने प्रमोद तिवारी को बनाया उपनेता, रजनी पाटिल को भी बड़ी जिम्मेदारी
राज्यसभा में कांग्रेस ने प्रमोद तिवारी को उपनेता बनाया गया है जबकि रजनी पाटिल को सचेतक नियुक्त किया है।

Congress News: कांग्रेस ने राज्यसभा में प्रमोद तिवारी को पार्टी का उपनेता बनाया है, जबकि रजनी पाटिल को सचेतक नियुक्त किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। कांग्रेस ने शनिवार को राज्यसभा में प्रमोद तिवारी को उपनेता और रजनी पाटिल को सचेतक के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दी है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और महासचिव प्रभारी संचार जयराम रमेश ने बताया कि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्यसभा उपनेता के रूप में प्रमोद तिवारी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है, वहीं सचेतक के रूप में रजनी पाटिल को नियुक्त किया है। राज्यसभा सभापति को इन नियुक्तियों के बारे में सूचित कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक आनंद शर्मा की सेवानिवृत्ति और राजीव सातव के निधन के बाद खाली पदों को भरने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष ने नियुक्तियां की हैं। इन नियुक्तियों से जुड़ा एक पत्र राज्यसभा सभापति को भेजा गया है। आपको बता दें कि प्रमोद तिवारी तीन बार से राज्यसभा सांसद हैं। वह उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं, जबकि रजनी पाटिल को महाराष्ट्र से दूसरी बार राज्यसभा भेजा है।












Click it and Unblock the Notifications