'डेंगू की तरह सनातन का खात्मा जरूरी...' प्रकाश राज ने दोहराया उदयनिधि का बयान, सड़क पर उतरे लोग
Prakash Raj remark on Sanatan: तमिलनाडु के मंत्री और सीएम स्टालिन के बेटे उदयनिधि द्वारा सनातन धर्म को लेकर दिए बयान को लेकर मामला गर्माता ही जा रहा है। अब उदयनिधि के बाद मशहूर अभिनेता प्रकाश राज ने भी सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया है। प्रकाश राज ने स्टालिन के बेटे के ही बयान को दोहराते हुए इसे डेंगू की तरह बताया है।
बताते चलें कि हाल ही में उदयनिधि ने सनातन धर्म को डेंगू बताते हुए कहा था कि इसका खात्मा होना बेहद जरूरी है। इसे मिटाया जाना चाहिए। इसी बयान को दोहराते हुए प्रकाश राज ने कहा कि 8 साल के बच्चे को धर्म से जोड़ना ही सनातन धर्म है। राज ने एक मुस्लिम बस कंडक्टर के मुद्दे को भी उठाया, जिसे एक महिला ने अपनी टोपी उतारने के लिए कहा था।

दरअसल, प्रकाश राज कलबुर्गी में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि हर किसी को इस देश में रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भी छुआछूत की मानसिकता है। ये सिर्फ इसलिए दूर नहीं हुआ है क्योंकि वहां एक नियम है और ये नियम कानून के भी खिलाफ है।
'सभी को इस देश में जिंदा रहना चाहिए ना...'
मुस्लिम बस कंडक्टर के मुद्दे पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि उसने अपनी धार्मिक टोपी पहन रखी थी। एक महिला ने उसे हटाने को कहा। ऐसे बोलने वाले लोग भी होंगे। आसपास के लोग कौन थे, जो ऐसा करते हुए देख रहे थे। कल एक कंडक्टर इप्पा माला पहनेगा तो आप उन्हें एक कंडक्टर के रूप में देखेंगे या फिर उनकी भक्ति के रूप में? सभी को अपने धर्म का पालन करना चाहिए। इस देश में सभी को जीवित रहना चाहिए ना?
'18 साल के युवाओं के हाथ में चाकू'
प्रकाश राज ने आगे कहा कि धार्मिक जय श्री राम जुलूस में 18 साल के युवा चाकू और तलवार लेकर चल रहे थे। ये देखकर मुझे बहुत दुख होता है। उन्हें रोजगार और सपने के बारे में सोचना चाहिए। मैं हैरान हूं कि कैसे उनका ब्रेनवॉश किया गया। क्या 8 साल के बच्चे को धर्म से जोड़ना सनातन नहीं है? ये डेंगू का बुखार है जिसे खत्म करना बेहद जरूरी है। बीआर अंबेडकर के कारण अस्पृश्यता अवैध हो गई। लेकिन लोगों में मानसिकता नहीं जा रही।
हिंदू संगठनों ने किया विरोध
प्रकाश राज का ये बयान सामने आते ही हिंदू संगठनों ने काले कपड़े पहनकर उनका विरोध शुरू कर दिया। संगठनों ने काले झंडे भी लहराए। प्रकाश राज को हिंदू विरोधी बताते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी भी की गई। इसके बाद नारेबाजी कर रही भीड़ को नियंत्रित करते हुए पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी ले लिया।












Click it and Unblock the Notifications