प्रकाश राज का पीएम पर तंज, मोदी मुझसे बड़े एक्टर, वो मेरे नेशनल अवार्ड के असली हकदार
नई दिल्ली। जाने-माने फिल्म एक्टर प्रकाश राज ने बेहद कड़े शब्दों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की कड़ी आलोचना की है। प्रकाश राज ने कहा कि मैं पांच बार नेशनल अवार्ड जीत चुका हूं लेकिन मुझे लगता है कि पीएम तो मुझसे भी बड़े एक्टर हैं और मुझे लगता है कि अपने अवार्ड मुझे पीएम को दे देने चाहिएं। प्रकाश राज ने पीएम मोदी के ऐसे लोगों को फॉलो करने पर दुख जताया, जो पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के बाद उनके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे।


पीएम मुझसे बड़े एक्टर: प्रकाश
प्रकाश ने रविवार को डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) के ग्यारहवें राज्य सम्मेलन में कहा कि 'मैं एक नामी ऐक्टर हूं लेकिन ऐसा लगता है कि मैं आपकी ऐक्टिंग को नहीं पहचान सकूंगा?' उन्होंने कहा कि पीएम को मैं खुद से बड़ा एक्टर मानता हूं। वहीं यूपी के सीएम आदित्यनाथ को लेकर उन्होंने कहा कि समझ नहीं आ रहा कि वो पुजारी हैं या सीएम। वो एक डबल रोल कर रहे हैं।

'खुल्लमखुल्ला मना गौरी लंकेश की हत्या का जश्न'
डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) के 11वें राज्य सम्मेलन के उद्घाटन के मौके पर बोलते हुए कहा 'जिन लोगों ने गौरी लंकेश की हत्या की वो पुलिस की पहुंच से दूर हैं लेकिन ऐसे बहुत से लोग थे जिन्होंने गौरी की मौत पर खुल्लम खुल्ला सोशल मीडिया में जश्न मनाया। हम सब जानते हैं कि इस तरह से जश्न मनाने वाले लोग कौन थे और ये किस विचारधारा के थे।'

पीएम का ऐसे लोगों को फॉलो करना ठीक नहीं: राज
प्रकाश राज ने कहा 'जो लोग एक महिला की हत्या का जश्न मनाते हैं, उन लोगों को प्रधानमंत्री सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं तो ये हमारे देश के लिए खतरनाक है, समझ में नहीं आ रहा कि देश जा कहां रहा है।' प्रकाश राज ने हाल ही में बताया ता कि उनमें और गौरी लंकेश में 30 साल की दोस्ती थी।
मेरठ में पीएम नरेंद्र मोदी का बनेगा भव्य मंदिर, अमित शाह करेंगे शिलान्यास












Click it and Unblock the Notifications