मेरठ में पीएम नरेंद्र मोदी का बनेगा भव्य मंदिर, अमित शाह करेंगे शिलान्यास

इस भव्य मोदी मंदिर में पीएम नरेंद्र मोदी की 100 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। आगामी 23 अक्टूबर को मोदी मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जाएगा।

मेरठ। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में भारत दिन-प्रतिदिन उन्नति के पथ पर अग्रसर हो रहा है। देशहित में नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए अनगिनत कार्यों के प्रति आभार और विश्वास प्रकट करने के लिए मेरठ में पीएम मोदी का भव्य मंदिर बनवाया जाएगा। सरधना क्षेत्र में पांच एकड़ की विशाल भूमि स्थल पर बनाया जा रहा। मोदी मंदिर संभवतः देश के पहले पीएम का मंदिर होगा। ऐसा इससे पहले किसी प्रधानमंत्री के लिए नहीं किया गया है। इस भव्य मोदी मंदिर में पीएम नरेंद्र मोदी की 100 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। आगामी 23 अक्टूबर को मोदी मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जाएगा। खबरों की मानें तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मंदिर का शिलान्यास करने के लिए आ सकते हैं। इस विषय में उन्हें आमंत्रित किया जा रहा है।

PM Narendra Modi Temple foundation will do by Amit Shah

गढ़ रोड स्थित होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जेपी सिंह ने इसकी जानकारी दी। जेपी सिंह सिंचाई और जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश में सहायक अभियन्ता (सिविल) के पद पर कार्यरत थे। जेपी सिंह सेवानिवृत के बाद अब अपने जीवन का दूसरा चरण समाज के लिए शोषित और वंचितों के उत्थान और कल्याण के लिए समर्पित करना चाहते हैं।

इसी दिशा में एक सार्थक कदम बढ़ाते हुए उन्होंने मेरठ में मोदी मंदिर के निर्माण की घोषणा की है। जेपी सिंह ने पत्रकारों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशहित में किए गए कार्यों और देश के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने की भावना के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मेरठ के सरधना क्षेत्र में मोदी मंदिर का निर्माण किया जाएगा। पांच एकड़ भूमि पर बनाए जा रहे भव्य मोदी मंदिर में सरदार पटेल की तर्ज पर मोदी की 100 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

PM Narendra Modi Temple foundation will do by Amit Shah

मंदिर निर्माण के लिए आगामी 23 अक्टूबर को भूमि पूजन किया जाएगा। जेपी सिंह ने बताया की मंदिर का शिलान्यास करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आने की संभावना है। इस संबंध में उनसे संपर्क किया जा रहा है। उनके अलावा भाजपा के शीर्ष नेता भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। भव्य मोदी मंदिर के निर्माण के लिए मोदी समर्थक धनराशि जुटाएंगे। मोदी मंदिर के निर्माण के बाद सरधना का नाम विश्व पटल पर चमक उठेगा और मेरठ को एक नई पहचान मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+