अब प्राइवेट चैनलों पर सांकेतिक भाषा में भी होगा समाचार बुलेटिन का प्रसारण

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने दिव्यांगों (विशेष रूप से विकलांग व्यक्ति) को लेकर एक नई पहल करने जा रही है। सरकार ने निर्यण लिया है कि, अब देश के सभी प्राइवेट न्यूज चैनलों को सप्ताह में एक दिन सांकेतिक भाषा में समाचार बुलेटिन जारी करना होगा। सूचना प्रसारण मंत्रालय जल्द ही इसे लेकर एक नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। बता दें कि अभी फिलहाल देश में सरकारी न्यूज चैनल डीडी न्यूज ही सांकेतिक भाषा में समाचार बुलेटिन जारी करता है।

Prakash Javadekar says all private channels to host a news bulletin in sign language once a week

बुधवार को केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि मोदी सरकार ने दिव्यांग के लिए एक और निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि हमने सभी निजी चैनलों से सप्ताह में एक बार सांकेतिक भाषा में समाचार बुलेटिन को प्रसारित करने के लिए अनुरोध किया है, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। साथ ही साथ दिशानिर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। इसके लिए दिशानिर्देश भी जारी किए गए हैं। अब बहुत जल्द इसकी शुरुआत भी हो जाएगी।

आपको बता दें की बहुत सारे देशों में सांकेतिक भाषा में प्राइवेट चैनलों पर समाचार बुलेटिन प्रसारण होता है जबकि भारत में ऐसा नहीं होता। इसी को देखते हुए केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस बाबत सरकार से चर्चा की और इसे स्वीकार कर लिया गया है।

सभी चैनलों में भी इसके बाबत बताया जा चुका है। इसके लिए दिशा निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं। बहुत जल्द सप्ताह में एक दिन सांकेतिक भाषा में समाचारों का प्रसारण किया जायेगा। और इससे दिव्यांगों को समाचार प्राप्ति की सुविधा मिलेगी। यह एक सराहनीय पहल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+