केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने 2 मिनट में बनाया मास्क, शेयर किया VIDEO
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 9152 तक पहुंच गई है जबकि, इस वायरस के कारण 308 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, इस दौरान 857 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों को घरों में रहने की सलाह दी जा रही है और साथ ही अगर बाहर निकलना पड़े तो मास्क लगाने की सलाह दी जा रही है। ये मास्क आप घर बैठे-बैठे रुमाल से भी बना सकते हैं। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि कैसे आप दो मिनट के अंदर मास्क बना सकते हैं।
Recommended Video

प्रकाश जावड़ेकर ने रुमाल से मास्क बनाकर दिखाया। उन्होंने एक ट्वीट किया और बताया कि कैसे घर बैठे आप 2 मिनट में मास्क बना सकते हैं। उन्होंने लिखा, 'अब मास्क लगाना अपेक्षित है। मास्क किसी के भी द्वारा 2 मिनट में तैयार किया जा सकता है, मैंने इसे बनाया है, आप भी कर सकते हैं। इसका वीडियो आपकी सहायता के लिए साझा कर रहा हूं।'
लॉकडाउन का पहला चरण समाप्त होने के एक दिन पहले सभी केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी अपने दफ्तरों में काम पर वाापस लौट रहे हैं। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज शास्त्री भवन में इंफोर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री समेत तमाम अधिकारियों ने मुंह पर मास्क बांध रखा था और इस सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा गया।
इसके पहले तक अधिकतर मंत्री घर से काम कर रहे थे। सोमवार को खेल और युवा मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू भी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने कहा कि फिलहाल, वरिष्ठ अधिकारी और जरूरी स्टाफ ही आज से दफ्तर आएंगे और सभी लोग जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और सदानंद गौड़ा के अलावा अर्जुन मुंडा सोमवार को दफ्तर पहुंचने वाले मंत्रियों में शामिल रहे।












Click it and Unblock the Notifications