प्रोटेम स्पीकर नियुक्ति पर प्रकाश जावडेकर ने साधा निशाना, बोले- अनावश्यक बखेड़ा पैदा कर रही कांग्रेस

नई दिल्लीः कर्नाटक में शनिवार को येदुरप्पा को अपना बहुमत साबित करना है लेकिन उससे पहले ही प्रो-टेम स्पीकर को लेकर विवाद शुरू हो गया है। कर्नाटक के राज्यपाल ने के जी बोपौय्या को अस्थाई अध्यक्ष नियुक्त किया है, वहीं कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताई है। वहीं, भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। कांग्रेस का कहना है कि नियमों के मुताबिक सीनियर मोस्ट विधायक को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया जाता है और आर वी देशपांडे सबसे वरिष्ठ सदस्य हैं।

प्रोटेम स्पीकर नियुक्ति पर बोले प्रकाश जावड़ेकर

प्रोटेम स्पीकर नियुक्ति पर बोले प्रकाश जावड़ेकर

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि 'बोपैय्या जी को 2008 में भी प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया था। उस समय वो आज की उम्र से 10 वर्ष छोटे थे। कांग्रेस अनावश्यक इस मुद्दे पर बखेड़ा पैदा कर रही है। बोपैय्या जी का चयन नियमों के मुताबिक हुआ है।'

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मुन सिंघवी ने लगाया भाजपा पर आरोप

इस मुद्दे पर कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मुन सिंघवी ने कहा कि, 'भारतीय जनता पार्टी ने ये ठीक नहीं किया। संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए उन्होंने सरकार बनाई और अब प्रोटेम स्पीकर के मुद्दे पर राजनीति की जा रही है।' अभिषेक सिंघवी ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी तरह सत्ता में बने रहना चाहती है। लेकिन अंतिम नतीजे क्या आने वाले हैं सबको पता है।

संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

वहीं, भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का असली चेहरा सबके सामने आ चुका है। कर्नाटक में मिली हार को कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। विधानसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेसी नेताओं का सिर्फ एक मकसद है कि किसी भी तरह से बीजेपी को सत्ता में आने से रोकना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+