प्रज्वल रेवन्ना स्कैंडल विवाद को लेकर राहुल गांधी ने CM सिद्धारमैया को लिखा पत्र, जानिए क्या कहा?
Prajwal Revanna scandal: कर्नाटक में जेडीएस सांसद और हासन लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना से का सेक्स स्कैंडल विवाद बढ़ता ही जा रहा है।
अब प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया को पत्र लिखा है।

राहुल गांधी ने सीएम सिद्धारमैया लिखे पत्र में कहा कि, '' "मैं आपसे पीड़ितों को हर संभव सहायता देने की गुजारिश करता हूं। यह सुनिश्चित करना हमारा सामूहिक कर्तव्य है कि इन जघन्य अपराधों के लिए जिम्मेदार सभी लोगों को सजा दी जाए।"
'प्रज्वल रेवन्ना ने 400 महिलाओं से किया रेप, पीएम को माफी मांगनी चाहिए'
राहुल गांधी ने निलंबित प्रज्वल रेवन्ना पर 400 महिलाओं के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया था। राहुल गांधी ने प्रज्वल को बलात्कारी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगने का अनुरोध किया था। राहुल गांधी ने कहा कि, पीएम मोदी प्रज्वल रेवन्ना के लिए कर्नाटक में वोट मांग रहे थे...इसलिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
राहुल गांधी ने कहा कि, पीएम मोदी अब कर्नाटक का दौरा करने से डर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि मोदी ने "राज्य में सभी चुनावी रैलियां रद्द कर दी हैं और तब से भाग गए हैं"।
उन्होंने कहा, यह सिर्फ एक साधारण सेक्स स्कैंडल नहीं है, यह सामूहिक बलात्कार है। प्रज्वल की गतिविधियों के बारे में जानने के बावजूद, मोदी और अमित शाह दोनों ने जेडीएस के साथ गठबंधन बनाया और उनके लिए वोट मांगे।'
राहुल गांधी बोले- भाजपा सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती है
राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ''प्रधानमंत्री को अब भारत की माताओं और बहनों से माफी मांगनी चाहिए। यह हमारी और उनकी (भाजपा) विचारधारा के बीच का अंतर है। वे (भाजपा) सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं। कोई सीमा नहीं है। उनमें कोई सच्चाई नहीं है। महिलाओं के दर्द और पीड़ा से कोई मतलब नहीं है।''
राहुल ने शाह के खिलाफ मामला दर्ज करने की भी मांग की और आरोप लगाया कि पीड़ितों में 16 साल से कम उम्र की नाबालिग लड़कियां भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications