Prajwal Revanna: प्रज्वल रेवन्ना ने कोर्ट में दायर की अग्रिम जमानत याचिका
Prajwal Revanna: जेडीएस के निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना कथित अश्लील वीडियो मामले में आज एसआईटी के सामने पेश होंगे। इससे पहले रेवन्ना ने बेंगलुरु सत्र न्यायालय में एक अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। ये याचिका रेवन्ना की ओर से उनकी मां भवानी रेवन्ना कोर्ट ने दायर की है।
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने अपहरण मामले में प्रज्वल रेवन्ना की मां भवानी रेवन्ना द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका पर बुधवार को 31 मई के लिए आदेश सुरक्षित रख लिया है। याचिका में भवानी ने एसआईटी द्वारा गिरफ्तारी से राहत की मांग की है।

वहीं दूसरी ओर रेवन्ना को आज यानी 31 मई को एसआईटी के सामने पेश होना है। इस दौरान मामले की जांच कर रही स्पेशल कमेटी कथित अश्लील वीडियो और इससे जुड़े आरोपों को लेकर पूछताछ करेगी।
वहीं दूसरी ओर प्रज्वल रेवन्ना जर्मनी में कहां हैं, अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस बीच उनका एक बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा पूर्व नियोजित थी, क्योंकि 26 अप्रैल को आम चुनाव के लिए कर्नाटक में मतदान होने पर उनके खिलाफ कोई मामला नहीं था। उन्होंने अपने खिलाफ राजनीतिक साजिश का भी आरोप लगाया और कहा कि वे राजनीति में आगे बढ़ रहे थे, लेकिन विरोधियों ने उन्हें रोकने के लिए ऐसा किया है।
मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिनकी पहचान नवीन गौड़ा और चेतन के रूप में की गई। चेतन गौड़ा और नवीन गौड़ा ने कथित तौर पर प्रज्वल रेवन्ना द्वारा महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने वाले वीडियो वाली पेन ड्राइव वितरित करने के आरोप हैं।












Click it and Unblock the Notifications