'PM मोदी ने कहा था, माफ नहीं करेंगे, मैं अब..', भोपाल से टिकट कटने के बाद क्या करेंगी प्रज्ञा ठाकुर, खुद बताया

Pragya Thakur Bhopal Seat: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता और भोपाल से मौजूदा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के लिए पार्टी ने टिकट नहीं दिया है। अब प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल से टिकट कटने पर प्रतिक्रिया दी है और ये भी बताया है कि वो आगे क्या करने वाली हैं?

प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा है कि, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे पहले ही कहा था कि माफ नहीं कया जाएगा। वो मेरे द्वारा बोले गए बातों से खुश नहीं थे। उन्होंने कहा था माफ नहीं करूंगा।''

Pragya Thakur Bhopal Seat

भोपाल से टिकट नहीं मिलने पर, अब क्या करेंगी प्रज्ञा ठाकुर?

इंडिया टुडे के मुताबिक, प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा, ''मैंने पहले भी टिकट नहीं मांगा था और अब भी नहीं मांग रही हूं। मेरे पिछले बयानों में कुछ शब्दों के इस्तेमाल से शायद प्रधानमंत्री मोदी खुश नहीं हुए होंगे और उन्होंने ऐसा कर लिया है। उन्होंने कहा कि मुझे माफ नहीं किया जाएगा। हालांकि, मैंने पहले ही उनसे माफी मांग ली थी।''

प्रज्ञा ठाकुर ने पार्टी के फैसले पर अपनी सहमति व्यक्त की और इस बात पर जोर दिया कि टिकट क्यों नहीं काटा गया, इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह पहले भी पार्टी के लिए एक कार्यकर्ता के तौर पर काम करती रहीं और आगे भी ऐसा ही करेंगी।

Pragya Thakur Bhopal Seat

क्या भाजपा छोड़ देंगी प्रज्ञा सिंह ठाकुर?

अपनी विवादास्पद टिप्पणियों के बारे में बोलते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि वह "सच बोलती हैं" लेकिन मीडिया में उनकी टिप्पणियों को विवादास्पद के रूप में दिखाया जाता है। जिससे मुद्दा और बड़ा हो जाता है।

प्रज्ञा ठाकुर ने यह भी कहा कि, ''मेरी भाजपा छोड़ने की कोई योजना नहीं है। संगठन को जहां भी मेरी जरूरत होगी, मैं उपलब्ध रहूंगी और मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, मैं उसे पूरा करूंगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+