राहुल गांधी का बढ़ी मुश्किलें, 'आतंकवादी' वाले ट्वीट पर प्रज्ञा ठाकुर ने दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को ट्वीट में आतंकवादी बताने पर अब राहुल गांधी भाजपा के निशाने पर हैं। लोकसभा में शुक्रवार को नाथूराम गोडसे पर दिए अपने बयान पर माफी मांगते हुए प्रज्ञा ने राहुल गांधी के आतंकवादी वाले बयान को भी गैरकानूनी बताया था। अब प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को प्रज्ञा ठाकुर ने राहुल गांधी को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।

Recommended Video

    Rahul Gandhi said again on Pragya Thakur - I will not apologize |वनइंडिया हिंदी
    जो लिखा उस पर कायम हूं: राहुल गांधी

    जो लिखा उस पर कायम हूं: राहुल गांधी

    मीडियाकर्मियों द्वारा पूछे जाने पर कि क्या वह आज भी प्रज्ञा ठाकुर को आतंकवादी बताने वाली अपनी टिप्पणी पर कायम है? तो उन्होंने कहा कि, प्रज्ञा ने वही कहा है जिसमें वह विश्वास रखती हैं, मैं आज भी अपनी बात पर कायम हूं। मैंने जो अपने ट्वीट में लिखा उसपर मैं आज भी कायम हूं। निशिकांत दुबे के बयान पर उन्होंने कहा कि बीजेपी को जो करना हो करे मैंने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।

    प्रज्ञा ठाकुर ने मांगी माफी

    प्रज्ञा ठाकुर ने मांगी माफी

    सदन में शुक्रवार को अपने बयान पर सफाई दी और कहा कि उनके बयान को विपक्ष ने तोड़ मरोड़कर पेश किया। नाथूराम गोडसे पर दिए अपने बयान को लेकर प्रज्ञा ठाकुर ने देश से माफी भी मांगी है। इसके अलावा प्रज्ञा ने कहा कि इसी सदन में उन्हें एक बार आतंवादी कहा गया था जो गैरकानूनी है किसी को मेरे लिए इस तरह का शब्द इस्तेमाल करने का अधिकार नहीं है। प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान पर लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ।

    प्रज्ञा ठाकुर को 'आतंकवादी' कहना ज्यादा शर्मनाक: BJP

    प्रज्ञा ठाकुर को 'आतंकवादी' कहना ज्यादा शर्मनाक: BJP

    भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर को 'आतंकवादी' कहने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की मांग की। लोकसभा में निशिकांत दुबे ने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस ने शिवसेना के साथ सरकार का गठन किया है जबकि शिवसेना ने अपना 'सामना' में भी नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि, किसी महिला के लिए आतंकवादी शब्द का प्रयोग करना महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहे जाने से कहीं ज्यादा बदतर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+