शिवराज सिंह चौहान ने प्रज्ञा ठाकुर को बताया 'भारत की निर्दोष बेटी'
नई दिल्ली: साल 2008 में हुए मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहाने ने बड़ा बयान दिया है। शिवराज ने भारतीय जनता पार्टी की भोपाल सीट से प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर को देश की निर्दोष बेटी बताया। उन्होंने एनडीटीवी से बातचीत में ये बात कही। उन्होंने कहा कि भोपाल सीट से प्रज्ञा ठाकुर भारी बहुमत से चुनाव जीतेगी। गौरतलब है कि प्रज्ञा ठाकुर के बीजेपी उम्मीदवार बनने के बाद चुनाव आयोग ने उनकी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए दो नोटिस भेजे हैं।

'प्रज्ञा ठाकुर को झूठे आरोपों में फंसाया गया'
शिवराज सिंह चौहान ने कहा प्रज्ञा ठाकुर को मालेगांव ब्लास्ट में झूठे आरोपो में फंसाया गया है। चौहान ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि उसको फंसाने के लिए कानून का दुरुपयोग किया गया। उन्हें अमानवीय पीड़ा सहन करनी पड़ी। उन्होंने कांग्रेस के नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक झूठे
'हिंदू आतंक' का प्रचार किया गया और इसके पीछे मास्टरमाइंड दिग्विजय सिंह थे। गौरतलब है कि साल 2008 में मुंबई से 250 किलोमीटर दूर मालेगाँव में छह लोग मारे गए थे और 101 लोग घायल हुए थे।

'प्रज्ञा ठाकुर को टिकट देने पर हंगामा क्यों?'
भोपाल पार्टी की सुरक्षित सीट है। बीजेपी ने ऐसे में प्रज्ञा ठाकुर को टिकट क्यों दिया? उन्होंने कहा कि कोई भी सामान्य उम्मीदवार भोपाल से दिग्विजय सिंह को हटा सकता है। लेकिन पार्टी ने प्रज्ञा को चुना। मुझे समझ में आ रहा है कि इस पर हंगामा क्यों हो रहा है और उनकी उम्मीदवारी पर हंगामा क्यों बरता जा रहा है। गौरतलब है कि बीजेपी 1989 से लगातार इस सीट पर जीत रही है।

'प्रज्ञा ठाकुर को चुनाव लड़ने का हक'
राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) ने सबूतों की कमी का हवाला देते हुए प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ लगाए आरोप हटा दिए। लेकिन मुंबई के एक ट्रायल कोर्ट ने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत आरोप हटाने से इनकार कर दिया। इस सवाल का सीधा जवाब देने के बजाय शिवराज ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर को एक नागरिक के रूप में चुनाव लड़ने का अधिकार है और बीजेपी ने उन्हें पूरी जिम्मेदारी के साथ मैदान में उतारा है। ये एक ऐसा देश है, जहां द्रौपदी के उत्पीड़न ने महाभारत को जन्म दिया। लोग ये स्वीकार नहीं करेंगे जो साध्वी प्रज्ञा के साथ किया गया।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

'अपना बचाव करने में सक्षम'
साध्वी प्रज्ञा के मुंबई हमले में शहीद हेमंत करकरे को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर शिवराज ने कहा कि वो एक सामाजिक कार्यकर्ता रही है। उन्होंने कहा कि वो अपना बचाव खुद कर सकती है। उन्होंने किसी के बचाव की जरूरत नहीं है। प्रज्ञा ने गुरुवार को कहा था हेमंत करकरे की मौत उनके श्राप की वजह से हुई। मैंने उससे कहा था कि तुम खत्म हो जाओगे और दो महीने से भी कम समय में उन्हें आतंकियों से मार गिराया। गौरतलब है कि 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में हुए हमले के दौरान आतंकवादियों से लड़ते हुए करकरे मारे गए थे। इस हमले में 166 लोग मारे गए थे।












Click it and Unblock the Notifications