एविएशन स्कैम मामले में ED के समन पर प्रफुल्ल पटेल बोले- एजेंसी का सहयोग कर खुशी होगी

नई दिल्ली: राष्ट्रावादी कांग्रेस पार्टी के नेता और यूपीए सरकार में एविएशन मंत्री रहे प्रफुल्ल पटेल ने शनिवार को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होने में खुशी होगी। ईडी ने उन्हें करोड़ों रुपए के विमानन घोटाले में अगले सप्ताह एजेंसी के समक्ष उपस्थित होने के लिए समन भेजा है। इस घोटाले के चलते एयर इंडिया को कथित तौर पर नुकसान उठाना पड़ा था।

Praful Patel says I will be happy to cooperate with Ed on summons

ईडी के अधिकारियों के मुताबिक राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल को 6 जून को जांच अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया है। अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि विमानन लॉबिस्ट दीपक तलवार की गिरफ्तारी के बाद हुए कुछ खुलासों और एजेंसी द्वारा जुटाए गए सबूतों के मद्देनजर पटेल से सवाल-जवाब किया जाना है। गौरतलब है कि मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में हुए करोड़ों रुपए के कथित विमानन घोटाले के सिलसिले में किसी बड़े नेता के खिलाफ यह पहली कार्रवाई है।

'प्रवर्तन निदेशालय के साथ सहयोग करके खुशी'

इस मामले पर प्रफुल्ल पटेल ने मुंबई में कहा कि उन्हें प्रवर्तन निदेशालय के साथ सहयोग करके खुशी होगी। उन्होंने आगे कहा कि इसके साथ ही एजेंसी को भी विमानन उद्योग की पेचीदगियों के बारे में पता चलेगा। मुझे ईडी के साथ सहयोग कर उसे विमानन उद्योग की पेचीदगियों को समझाने में खुशी होगी। ईडी ने इससे पहले कोर्ट को बताया था कि वह एयर इंडिया के लाभ देने वाले मार्गों और समय को कतर एयरवेज, अमीरात एंड एयर अरेबिया समेत विदेशी एयरलाइनों को देने का पक्ष लेने वाले नागर विमानन मंत्रालय, नेशनल एविएशन कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएसीआईएल) और एयर इंडिया के अधिकारियों के नामों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। ईडी के वकील ने कोर्ट से कहा था कि इसकी वजह से राष्ट्रीय एयरलाइंस के मार्केट शेयरों को भारी नुकसान हुआ। वहीं दूसरी तरफ इससे निजी घरेलू और विदेशी एयरलाइंस को जबरदस्त फायदा भी हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+