Pradyuman Murder Case: हत्यारोपी कंडक्टर की भाभी ने बताया, क्यों कबूला अशोक ने गुनाह?
गुरुग्राम। रायन इंटरनेशनल स्कूल के प्रद्युम्न हत्याकांड में पहले आरोप कबूल करने वाले बस कंडक्टर अशोक ने अब अपना बयान बदल दिया है। इतना ही नहीं जब उसकी भाभी उससे मिलने जेल में गई तो उसने जो बातें उन्हें बताई है, उससे पुलिस पर ही सवालिया निशान उठ रहे हैं। बता दें कि पहले तो अशोक ने मीडिया से कहा था कि प्रद्युम्न की हत्या उसने ही की है क्योंकि उसने गलत काम करते हुए देख लिया था। इतना ही नहीं अशोक ने यह भी कहा था कि उसने प्रद्युम्न के साथ कुकर्म करने की कोशिश की थी।
हालांकि अपने परिजनों से मिलने के बाद अशोक ने जो खुलासे उनसे किए हैं, उसके बाद पुलिस की कार्रवाई और जांच प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। अशोक ने जेल में मिलने गई अपने भाभी अनुराधा और पत्नी ममता से उसने सारी बातें बताईं।

नशे का इंजेक्शन और करंट का झटका
अशोक के मुताबिक उसने प्रद्युम्न का कत्ल नहीं किया। उससे नशे का इंजेक्शन और करंट के झटके देकर उसे झूठी बात कबूल कराई गई है। अशोक ने अपनी पत्नी ममता से कहा कि उसके मारपीट की गई जिसके चलते वो दबाव में आ गया। ममता का कहना है कि अशोक पर दबाव बनाकर आरोप कबूल कराया गया है। ममता का कहना है कि उसके पति काफी डरे हुए हैं।

'आओ बच्चे को उठाओ'
अशोक की भाभी ने अनुराधा ने बताया कि अशोक ने उन्हें इशारा कर इस बात की जानकारी दी कि उसे कहां कहां मारा गया है। जेल में मुलाकात के दौरान अशोक ने अनुराधा को बताया कि जिस दिन घटना हुई थी उसी दिन वो बाथरूम में गया हुआ था। वहां प्रद्युम्न के अलावा दो और बच्चे थे जो कराटे के कपड़े बदल रहे थे। अशोक ने अनुराधा को बताया कि 'वो मुहं धोकर बाहर लगे वाटर कूलर के पास जैसे ही पानी पीकर आगे बढ़ा तुरंत उसे एक टीचर ने आवाज दी और कहा कि इस बच्चे को क्या हो गया है? इसको जल्दी उठाओ।'

काले चश्मा वाले शख्स का खुलासा
अशोक ने अनुराधा को यह भी बताया कि उस जब प्रद्युम्न घायल हालत में वहां था तो वहां प्रिंसिपल, एक टीचर और शख्स खड़ा था,जिसने काला चश्मा पहन रखा था। अभी तक पुलिस ने उसके बारे में कुछ पता नहीं किया। अशोक ने अपनी भाभी से कहा कि वो अदालत में सब कुछ सच बताएगा, क्योंकि अब तक पुलिस उसे टॉर्चर कर रही है।

ये है प्रद्युम्न का मामला
बता दें कि 8 सितंबर को सुबह ही यह खबर आई थी कि प्रद्युम्न की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने सोमवार (11 सितंबर) को रायन ग्रुप के नॉर्दन जोन के प्रमुख फ्रांसिस थॉमस और भोंडसी की शाखा को-ऑर्डिनेटर जे ईथ को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने यह गिरफ्तारियां जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत की है। राज्य सरकार ने मामले की CBI जांच के आदेश भी दे दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications