Ryan School Murder Case LIVE: प्रद्युम्न के स्कूल में पहुंची फॉरेंसिक टीम, जांच में जुटी
गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुग्राम स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में प्रद्युम्न की हत्या के 4 दिन बीत जाने पर भी अभी तक मामला उलझा हुआ है। पुलिस और स्कूल प्रशासन की थ्योरी के आधार पर बस कंडक्टर अशोक को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरी ओर अशोक ने भी मीडिया के सामने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। कंडक्टर ने कहा था कि वो चाकू साफ करने के लिए टॉयलेट में गया था, वहीं पुलिस ने जो चाकू दिखाया वो नया था। वहीं इस चौंकाने वाले मामले में लगातार अपडेट आ रहे हैं...

पढ़ें लाइव अपडेट्स
- सात साल के प्रद्युम्न की मौत पर बोले केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, आग्रह है कि कोशिश करें भय का माहौल ना बने, बच्चे स्कूल जाएं
- मुंबई में हरियाणा पुलिस की टीम रायन इंटरनेशनल स्कूल मैनेजमेंट टीम से पूछताछ के बाद हुई रवाना
- प्रद्युम्न की हत्या के मामले में जांच के लिए फॉरेंसिक टीम के साथ गुरुग्राम के कमिश्नर रायन इंटरनेशनल स्कूल (भोंडसी) पहुंचे
- पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर दीपक माथुर ने बताया कि प्रद्युम्न के शरीर पर चाकू के दो निशान मिले हैं
- प्रद्युम्न मर्डर केस: डॉक्टर दीपक माथुर ने 7 साल के मासूम के सेक्सुअल असॉल्ट से किया इंकार
- पिंटो परिवार की अग्रिम जमानत याचिका पर कल सुनवाई होगी।
- महाराष्ट्र सरकार ने मांगा था तैयारी का वक्त, इसलिए हाईकोर्ट ने कल तक की रोक लगाई।
- आगस्टिन,ग्रेस और रायन पिंटो को मिली राहत, कल तक के लिए गिरफ्तारी पर रोक।
- मैं पिछले कुछ महीनों के कंडक्टर को जानता था, कभी ऐसा नहीं सोचा था कि वह ऐसा अपराध करेगा- ड्राइवर सौरव
- लगभग 7.50 बजे सुबह में बस पार्क की गई, उसके बाद कंडक्टर का मुझे नहीं पता था कि वो कहां है- ड्राइवर सौरव
- आज स्कूल के मालिकान आगस्टिन,ग्रेस और रायन पिंटो पर फैसला आएगा। उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर कर रखी है।












Click it and Unblock the Notifications