Ryan International School Murder: CEO ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर की अग्रिम जमानत याचिका

पूरा मामला शुक्रवार का है जब प्रद्युम्न का शव रायन इंटरनेशन स्कूल के शौचालय में मिला था। इस संबंध में पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है, जिसमें स्कूल प्रशासन का लापरवाह रवैया सामने आया है।

नई दिल्ली। दिल्ली से सटे गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में 7 साल के मासूम प्रद्युम्न की हत्या के मामले में कार्रवाई का दौर जारी है। इस संबंध रॉयन इंटरनेशनल स्कूल के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच रॉयन इंटरनेशनल स्कूल के सीईओ रायन पिंटो ने अग्रिम जमानत की अर्जी बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर की है। इस मामले में मंगलवार को सुनवाई होगी।

स्कूल के सीईओ ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दी अग्रिम जमानत की अर्जी

स्कूल के सीईओ ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दी अग्रिम जमानत की अर्जी

पूरा मामला शुक्रवार का है जब प्रद्युम्न का शव रायन इंटरनेशन स्कूल के शौचालय में मिला था। इस संबंध में पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है, जिसमें स्कूल प्रशासन का लापरवाह रवैया सामने आया है। इस बीच हरियाणा पुलिस की एक टीम रॉयन इंटरनेशन स्कूल के मालिक से पूछताछ के लिए मुंबई गई है। दूसरी ओर रॉयन इंटरनेशनल स्कूल के सीईओ रायन पिंटो ने अग्रिम जमानत की अर्जी बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर की है। इस मामले में मंगलवार को सुनवाई होगी।

Recommended Video

    SIT Team found many security issues in Gurugram Ryan International School । वनइंडिया हिंदी
    रायन ग्रुप के दो अधिकारी गिरफ्तार

    रायन ग्रुप के दो अधिकारी गिरफ्तार

    इससे पहले पुलिस ने रायन ग्रुप के नॉर्दन जोन के प्रमुख फ्रांसिस थॉमस और भोंडसी की शाखा को-ऑर्डिनेटर जे ईथ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह गिरफ्तारियां जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत की है। इसके साथ ही गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सोहना रोड के सर्किल हेड ऑफिसर (एसएचओ) अरुण को सस्पेंड कर दिया है।

    हाईकोर्ट में कल हो सकती है सुनवाई

    हाईकोर्ट में कल हो सकती है सुनवाई

    इस हत्या के को लेकर प्रद्युम्न के पिता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी, जिसमें सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार को नोटिस भेजा। दरअसल प्रद्युम्न के पिता चाहते हैं कि इस मामले की सीबीआई जांच हो, इसी मांग को लेकर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। साथ ही कोर्ट ने तमाम स्कूलों के लिए गाइडलाइन तैयार करने को कहा है। इसके साथ ही तीन हफ्ते के भीतर जवाब देने को कहा है। कोर्ट ने यह नोटिस सिर्फ रायन इंटरनेशन स्कूल के बाबत नहीं दी है, बल्कि देशभर के स्कूलों में सुरक्षा के मद्देनजर यह नोटिस भेजा गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+