Pradyuman murder Case: चाकू मिल गया, हत्यारा भी मिल गया लेकिन इस सवाल पर उलझी सीबीआई
नई दिल्ली। Ryan International School के प्रद्युम्न हत्याकांड मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की जांच ने तस्वीर बदल दी है। हरियाणा पुलिस की जांच में जहां बस कंडक्टर अशोक को आरोपी माना जा रहा था, वहीं CBI ने उसे क्लीन चिट दे दी लेकिन अब भी CBI के लिए एक सवाल है। सवाल यह है कि आखिर क्यों अशोक ने जुर्म अपने सिर ले लिया। ऐसा क्या हुआ था कि अशोक ने जुर्म कबूल किया। CBI इस मामले की तह तक जाने के लिए पूछताछ कर रही है।CBI टीम ने सोहना में बर्तन की दुकान चलाने वाले पवन कुमार से भी पूछताछ की जहां से संभवतः हत्या करने के लिए हथियार खरीदा गया था।

यह स्पष्ट हो कि हथियार कहां से खरीदा गया!
CBI जब 11 वीं के छात्र से पूछताछ करने के लिए अदालत से आदेश लेने की प्रक्रिया में थी, उसी दौरान न्यायाधीश ने कहा था कि यह स्पष्ट होना चाहिए कि किस दुकान से हथियार खरीदा गया था। अदालत ने कहा था कि अगर इस मामले में कोई और भी शामिल हो तो इसकी जांच हो।

अशोक ने क्यों कबूला जुर्म
मामले की जांच कर रहे CBI के अधिकारी भी इस सवाल का जवाब ढूढ़ रहे हैं कि आखिर बस कंडक्टर अशोक ने खुले आम यह क्यों कहा कि उसने प्रद्युम्न को मरा था। CBI चाकू की खरीद वाली दुकान को इस सवाल के हल होने का रास्ता मान रहे हैं।

घटनाक्रम की पूरी पूछताछ जारी
CBI अधिकारी का कहना है कि वो 11वीं के छात्र से घटनाक्रम की पूरी पूछताछ कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि 11वीं के छात्र से हुई पूछताछ में कुछ चीजें छूट रही हैं, जिससे ऐसा लग रहा है कि मामले में एक और आरोपी भी है। हमें हत्या के मकसद और उसकी योजना बनाने के संबंध में और भी सबूत इकट्ठा करने होंगे।

हो सकता है कोई ठोस कारण
जांच अधिकारी ने यह भी कहा कि हमारा सबसे प्रमुख लक्ष्य यह जानना भी है कि आखिर अशोक ने क्यों जुर्म कबूल कर लिया। कंडक्टर के पास इस आरोप को स्वीकार करने का एक ठोस कारण हो सकता था और यही वजह है कि हम जांच कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications