Pradyuman Murder Case: सीबीआई के राडार पर स्कूल के मालिक रायन पिंटो, बढ़ेंगी मुश्किलें
नई दिल्ली। गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल के छात्र प्रद्युम्न ठाकुर के मर्डर केस में एक नया मोड़ आ गया है। सीबीआई ने अब स्कूल के मालिक रायन पिंटो पर भी इस हत्याकांड में साजिशकर्ता के तौर पर शामिल होने का अरोप लगाया है। अंग्रेजी न्यूज चैनल द रिपब्लिक के मुताबिक सीबीआई ने कहा कि इस पूरे मामले में रायन पिंटो की भूमिका भी संदिग्ध है और उनपर भरोसा नहीं किया जा सकता। सीबीआई ने यह भी कहा कि पिटों पर सबूत मिटाने का शक है। इतना ही नहीं सीबीआई ने यह भी कहा है कि प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या में पिंटो मुख्य साजिशकर्ता हो सकते हैं। चैनल के मुताबिक सीबीआई रायन पिंटो से पूछताछ कर सकती है।

आपको बता दें कि मामले की जांच सीबीआई को दिए जाने के बाद से ही ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि पिंटों से सीबीआई कभी भी पूछताछ कर सकती है। उस वक्त सीबीआई की तरफ से पिंटो को जांच में शामिल होने के लिए कहा गया था। उस पिंटो ने भी सीबीआई जांच में मदद की बात कही थी। इससे पहले पिंटो फैमिली को पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट से अंतरिम बेल मिल चुकी है। हालांकि इस मामले में 5 दिसंबर को सुनवाई होनी है।
आरोपी 11वीं के छात्र ने कबूला जुर्म
सीबीआई ने कहा कि इस हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए स्कूल के 11वीं के छात्र ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सीबीआई ने यह बात आरोपी स्टूडेंट की रिमांड के लिए उसने जुवेनाइल कोर्ट में सौंपी गई कॉपी में लिखी है। इस नोट में सीबीआई ने लिखा है कि ''मर्डर में किसी और के शामिल होने की जांच के लिए आरोपी की रिमांड जरूरी है। आरोपी स्टूडेंट ने पिता और सीबीआई के वेलफेयर अफसर के सामने वारदात में शामिल होने की बात मानी है।''












Click it and Unblock the Notifications